महादेव एप : कारोबारी सुनील दम्मानी की जमानत पर सामने आई बड़ी खबर।

रायपुर : महादेव एप सट्टेबाजी को लेकर बड़े-बड़े हाईप्रोफाईल लोग गिरफ्त में आ चुके है, वहीँ इसके सरगना विदेशों में शरण लिये हुये है। वहीँ इधर महादेव एप सट्टेबाजी में फंसे हुये व्यवसायी सुनील दम्मानी की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तीन अक्टूबर को सुनवाई करने पर सहमति जताई है। दम्मानी को अगस्त 2023 में ईडी ने अवैध महादेव सट्टेबाजी एप से जुड़े धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल अगस्त में अवैध जुआ महादेव ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ से जेल में बंद व्यवसायी के वकील ने आग्रह किया कि जमानत याचिका पर तत्काल सुनवाई की जरूरत है।

दम्मानी के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल 13 महीने से अधिक समय से जेल में हैं, जिसके बाद सीजेआई ने कहा, “हम आमतौर पर बोर्ड (किसी निश्चित दिन सुनवाई के लिए सूचीबद्ध मामलों) को नहीं छोड़ते हैं, लेकिन यह जमानत याचिका है… हम इस पर गुरुवार को सुनवाई करेंगे।” इस मामले में पिछले साल 23 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऐप मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित संलिप्तता के लिए दम्मानी सहित तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया था।

माता का दरबार सजा है, कर लो दर्शन सारे, माता ही तो करती हरती है बच्चों के दुखड़े सारे : https://youtu.be/vV-2NDbbFWY

जांच एजेंसी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा सहित 10 लोगों की संपत्तियों पर तलाशी भी ली थी। मामले में दम्मानी के अलावा, उनके भाई अनिल दम्मानी, छत्तीसगढ़ पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक चंद्र भूषण वर्मा और रायपुर निवासी सतीश चंद्राकर को गिरफ्तार किया गया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा सहित 10 लोगों की संपत्तियों पर भी छापेमारी की थी। भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा को लेकर भी बड़ी कार्यवाही हो सकती है।