राजधानी में सिग्नल पर खड़ी चार गाड़ियों को ईको स्पोर्ट्स कार ने जोरदार टक्कर मारी, भीड़ ने की चालक जमकर पिटाई।

रायपुर : आजकल वाहनों के गति पहले की अपेक्षा ज्यादा और रोड भी चौड़े है, जिसके कारण वाहन चालक गति काफी तेज चला रहे है, जिससे उनका नियन्त्रण नहीं हो पा रहा है, वहीँ आज फिर से राजधानी रायपुर के फुंडहर चौक स्थित एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक अनियंत्रित ईको स्पोर्ट्स कार ने सिग्नल पर खड़ी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चौराहे पर खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई, इस दुर्घटना में एक के बाद एक चार कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन गनीमत रही कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र में दोपहर के समय हुई, जब सड़क पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा था।

यह घटना उस समय की है जब एक ईको स्पोर्ट्स कार, जो कि काफी तेज रफ्तार में थी, एक्सप्रेस-वे पर स्थित सिग्नल पर पहले से खड़ी एक कार से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद उससे आगे खड़ी तीन अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। हादसे के समय कार की गति लगभग 130 किमी/घंटा बताई जा रही है, जिससे भयानक हादसा हुआ है। इस हादसे से वहां खड़े लोग काफी घबरा गये।

भीड़ ने की कार चालक की पिटाई :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

इस घटना के बाद घबराये लोगों ने अनियंत्रित कार के चालक को घेर लिया और भीड़ से गुस्से में आए कुछ लोगों ने कार चालक की बेदम पिटाई कर दी। हालांकि पुलिस के जल्द पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया और कार चालक को भीड़ से बचाया गया। चालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया, घटना के बाद स्थल पर भरी भीड़ लग गई थी।

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी :

मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti

हादसे में चार कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं है, लेकिन किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। कई लोग हादसे में बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। दुर्घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिससे यातायात भी बाधित हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है, उसका इलाज भी करवाया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ईको स्पोर्ट्स कार का चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा था, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की पूरी जांच के बाद उचित कार्यवाही की जायेगी। पुलिस ने स्थल से लोगों को हटवाकर यातायात सामान्य करवाया।