रायपुर : राजधानी में बड़े स्तर की तस्करियां आये दिन सामने आती है, जब तक मामला स्पष्ट ना हो कह पाना मुश्किल है, लेकिन करोड़ों की चांदी की बड़ी खेप संदेह पैदा करती है। सामने आये मामले में क्राईम ब्रांच पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए दिल्ली से रायपुर पहुंची चांदी की खेप जब्त कर जीएसटी विभाग के सुपुर्द कर दी है। पुलिस द्वारा जब्त चांदी का वजन नौ क्विंटल 28 किलो है तथा चांदी की कीमत पौने नौ करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस ने यह चांदी मौदहापारा थाना क्षेत्र में एक मिनी कार्गों से जब्त की गई है। इतनी बड़ी मात्रा में चाँदी की खेप सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने जीएसटी विभाग को सूचित कर दिया है।
पुलिस के अनुसार उसे एयरपोर्ट के रास्ते चांदी की एक बड़ी खेप मौदहापारा थाना क्षेत्र में आने की जानकारी मिली थी। इसके बाद क्राईम ब्रांच की टीम सादी वर्दी में आने-जाने वाले वाहनों पर निगरानी करने लगी। दोपहर तीन बजे के करीब तीन बजे अशोक लिलैंड छोटा कार्गो दिखा। वाहन में सवार डीडीनगर निवासी सन्नी कुमार सिंह से पूछताछ की गई, तो उसने वाहन में चांदी लोड होना बताया। पुलिस ने दस्तावेज की मांग की, तो उसने पुलिस को डिलीवरी पर्ची दिखाई। संदेह होने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जीएसटी अफसरों को दी और चांदी से लोड वाहन जीएसटी के सुपुर्द किया। कार्यों में 51 पेटियों में चांदी थी, जो कि 928 किलोग्राम बताई गई।
व्यापारी की नहीं मिली जानकारी :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
पुलिस के अनुसार जिस कागों में चांदी लोड थी, वह कार्गो दिल्ली से रायपुर पहुंचा था। चांदी दिल्ली के किस व्यापारी ने भेजी है, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। आशंका जताई जा रही है कि दीपावली सीजन में चांदी के जेवर को यहां कारोबारियों को खपाने के लिए भेजा गया हो सकता है। चांदी के जेवर बगैर जीएसटी के यहां लाया गया है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। मौके पर पुलिस को जीएसटी संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिले। इस वजह से पुलिस ने मामले की जानकारी जीएसटी को दी। माल को जीएसटी विभाग के सुपुर्द किया गया है, माल को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
इस मामले में जीएसटी चोरी की आशंका बताई बताई गई है कि जीएसटी से बचने के लिए चांदी को चोरी छुपे ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना पुलिस को मिल गई। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया।



