एम्स में इलाज ना होने पर मरीज के परिजनों का हंगामा, देखें विडियो।

रायपुर : जिस आशा और उम्मीद से स्व. अटल बिहारी बाजपेई की सरकार ने देश के लोगों को सस्ते और बेहतर इलाज के लिये एम्स की सौगात दी थी, क्या उस उम्मीद पर एम्स अस्पताल खरा उतर रहा है? बड़ी मशक्कत से यहाँ मरीज एडमिट होता है, वहीँ उसके बाद उसे इलाज नहीं मिल पाता, व्यवस्थाओं और ICU में सफाई व्यवस्था को लेकर एम्स के हालात लगातार ख़राब हो रहे है, वहीँ दूसरी तरफ राज्य का भीमराव आंबेडकर लगातार अपने बेहतर इलाज को लेकर प्रसिद्द होता जा रहा है। वहीँ अब फिर से छत्तीसगढ़ के रायपुर AIIMS में समय पर इलाज नहीं मिलने पर मरीजों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया है। मरीज अमित गौतम 25 साल को सर में तेज दर्द के कारण एम्स में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि, 6 घंटे बीत जाने के बाद भी अस्पताल में समय पर डॉक्टर इलाज के लिए नहीं पहुंचे, थे जिसके कारण परिजन मुसीबत में फंसे रहे। 

दरअसल यह पूरा मामला AIIMS रायपुर का है। जहां पर मरीज को समय पर इलाज नहीं मिलने पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया है। इस दौरान परिजनों ने प्रबंधन पर आरोप लगाया कि, शाम 6 बजे तक कोई भी न्यूरो सर्जन डॉक्टर इलाज के लिए अस्पताल में नहीं है। विवाद बढ़ता देख आनन-फानन में डॉक्टर अस्पताल पहुंचे और मरीज का इलाज शुरू किया। इस बवाल की जानकारी मीडिया तक भी पहुंची।

वीडियो हुआ वायरल :

मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने एम्स प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि, उनके दोस्त अमित गौतम के सिर की नस फटने के बाद भी 6 घंटे तक अस्पताल में कोई न्यूरोसर्जन डॉक्टर उपलब्ध नहीं था। वहीं एम्स प्रबंधन की लापरवाही को लेकर बनाया वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं इस दौरान अस्पताल में सुविधा नहीं मिलने की शिकायत लेकर अन्य मरीज के परिजन भी हंगामा करने लगे। विवाद बढ़ता देख प्रबंधन में छुट्टी में गए डॉक्टर को बुलाया और मरीज को इलाज के लिए भेजा गया।

माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM