रायपुर : ग्लोबल वार्मिंग के कारण ऋतुओं में बड़ा बदलाव हो गया है, जिससे मौसम समय पर करवट नहीं ले रहा है, वहीँ अब तक कड़कती ठण्ड आ जानी थी लेकिन लोग अब भी एसी चलाकर सो रहे है। छत्तीसगढ़ में पांच नवंबर से तापमान में कमी का दौर शुरू होने की संभावना है। अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर पूर्वी हवाओं की गति बढ़ने से पारा तेजी से गिरेगा। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी का आना कम हो गया है। जिससे तापमान में गिरावट की स्थित बन सकती है। अभी प्रदेश का अधिकतम और न्यूनतम औसत तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक अधिक है। वहीं सुबह के मौसम में हल्की ठण्ड बढ़ गई है।
अगले तीन दिनों के बाद पारा समान्य से दो डिग्री तक कम हो सकता है। प्रदेश में बारिश की गतिविधि में नवंबर के महीने में सामान्य से कम रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे जाने की संभावना है। प्रदेश में शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट संभावित है। दिन के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। धूप में भी इस समय कोई तेजी नहीं है।
दिवाली में गिरा रात का पारा :
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM
प्रदेश में गुरुवार तक दिन का पारा गिरकर 30 से 31 डिग्री तक पहुंच गया था। जो बढ़कर 34 डिग्री पर आ गया है। दूसरी तरफ रात का पारा तीन डिग्री तक कम हुआ है और सुबह में भी कुछ कमी आई है। हालांकि यह भी समान्य से तीन डिग्री तक अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार बीते वर्षेां में रायपुर का पारा नवंबर माह में 13 से 16 डिग्री तक गिर जाता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नवंबर से शेष दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट होगी। वैश्विक परिवर्तन के कारण अब तक पारे में पर्याप्त गिरावट नहीं आई है।



