रायपुर : राजधानी में हवाई यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, उस हिसाब से कई शहरों के लिये यहाँ हवाई सुविधा की आवश्यकता है, वहीँ अब अगले दो महीनों में ही रायपुर से पटना, जयपुर और सूरत की फ्लाईट शुरू होना तय हो गया है। विमानन कंपनी के अधिकारियों ने इन मार्गों के लिए सर्वे का काम भी पूरा कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि अब फ्लाईटों की टाईमिंग तय की जा रही है। दिसंबर आखिरी में जनवरी पहले सप्ताह में इन शहरों के लिए रायपुर से फ्लाईट शुरू हो सकती है। वहीं दूसरी ओर 12 नवंबर से विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाईट बंद होकर एयर इंडिया इंडिया हो जायेगी। इस प्रकार विस्तारा एयरलाइंस 11 नवंबर को अपनी आखिरी उड़ान भरेगी। अब विस्तारा एयर इंडिया में मर्ज हो जायेगी।
काफी समय से रायपुर से जयपुर व पटना के लिए फ्लाइट शुरू करने की मांग की जा रही है। मामले में सामने आया है कि विमानन कंपनी को इन शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने के लिए पत्र भी लिखा गया था। हवाई यात्रियों के द्वारा भी लगातार इन शहरों के लिए फ्लाइट की मांग बनी हुई है।
यात्रियों को मिलने वाला है चौथा एयरोब्रिज :
स्वामी विवेकानंद विमानतल में यात्रियों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए आने वाले दिनों में यहां चौथा एयरोब्रिज भी शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव भी बना लिया गया है। वर्तमान में विमानतल में तीन एयरोब्रिज है। यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण अब विमानतल में रिटेल स्टोर भी शुरू कर दिये गए है। इस वर्ष जनवरी से लेकर अक्टूबर तक 10 महीनों में रायपुर विमानतल से 20 लाख से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही हुई है। इसके साथ ही यहां से विदेश जाने वालों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है और हर वर्ष रायपुर विमानतल से लगभग 3.50 लाख यात्री विदेश जाते है।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
विस्तार एयरलाइंस का बदलाव : 12 नवंबर से विस्तारा एयरलाइंस एयर इंडिया में मर्ज होकर बदल जाएगी। विस्तारा की आखिरी उड़ान 11 नवंबर को होगी।
चौथा एयरोब्रिज : रायपुर एयरपोर्ट पर चौथे एयरोब्रिज का प्रस्ताव है, जो बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए तैयार किया जा रहा है। इसकी सख्त आवश्यकता है।
यात्री संख्या में वृद्धि : इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर तक रायपुर एयरपोर्ट से 20 लाख से ज्यादा यात्रियों ने उड़ान भरी है, जो कि काफी ज्यादा बढ़ गई है।
विदेशी यात्रियों की संख्या : हर साल लगभग 3.50 लाख यात्री रायपुर एयरपोर्ट से विदेश यात्रा करते हैं, इनकी संख्या में भी काफी वृद्धि हो रही है।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



