खरोरा : ढाई साल पहले हुये अंधे कत्ल को लेकर क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया था, अब छत्तीसगढ़ की खरोरा पुलिस को ढाई साल बाद अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस अंधे क़त्ल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किये है, उसने मृतका पत्नी के अन्य मर्दों के साथ यौन संबंध बनाने से आक्रोशित होकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में उसने बताया की अन्य मर्दों के साथ उसकी पत्नि के अवैध सम्बन्ध थे, जिसको लेकर उसने इस घटना को अंजाम दिया, आरोपी ने खुद भी दो शादियाँ की है, वहीं अब ढाई साल बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
दरअसल यह पूरी घटना खरोरा थाना क्षेत्र की है। यहां के आरोपी गुलाब चतुर्वेदी पिता दुकलहा चतुर्वेदी उम्र-67 साल साकिन ग्राम-लांजा (परसवानी) ने 18 अप्रैल 2022 को प्रार्थी- आरोपी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि, मेरी दूसरी पत्नी शिव कुमारी औधे मुंह गिरकर जमीन पर पड़ी हुई है। इस दौरान बहुत खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई है। आगे प्रार्थी ने शिकायत में बताया कि, उसकी चूड़ी टूटी हुई पड़ी है। जिससे ऐसी शंका है की किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे मौत के घाट उतार दिया है। जिसके बाद पुलिस ने तहकीकात शुरू की।
पत्नी के अन्य मर्दों के साथ संबंध बनाने से नाराज था पति :
इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पाया गया की मृतिका का पति/आरोपी गांव के लोगों को अलग- अलग तरीके से घटना के बारे में बताकर गुमराह कर रहा था। साथ ही घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाला व्यक्ति मृतका का आरोपी पति ही था। जिसके बाद आरोपी के ऊपर पुलिस को शंका हुई तो कड़ाई से पूछताछ की। जिस पर आरोपी ने अपना अपराध को स्वीकार कर लिया।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि, मृतका अन्य मर्दों से शारिरीक संबंध बनाने लगी थी। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं मान रही थी। जिसके कारण गांव में परिवार की बदनामी हो रही थी, जिससे आक्रोशित होकर उसने इस हत्या की घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कड़ी मशक्कत से आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।



