अंबिकापुर : अंबिकापुर में एक युवक हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया और वह बड़े हादसे का शिकार हो गया। वह करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। यह घटना लुंड्रा थाना क्षेत्र की बताई गई है। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गेरसा में एक युवक जिसका नाम रघुवीर खलखो है वह हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया था। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि, युवक मानसिक रूप से बीमार है। घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसका इलाज किया गया है। इस घटना से प्रत्यक्षदर्शी स्तब्ध रह गये।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA