नई दिल्ली : लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी मिलने के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला की सुरक्षा बढ़ा दी है। जेल प्रशासन ने मीडिया रिपोर्टों आने के बाद ये संज्ञान लिया है। हालांकि, जेल प्रशासन को पुलिस की ओर से इस संबंध को कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार शिव कुमार गौतम ने कथित तौर पर पुलिस के सामने बयान दिया है। जिसमें उसने कहा है कि उसका इरादा श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को मारने का है। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि आफताब अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर है और जेल के भीतर ही उसकी हत्या की साजिश रची जा रही है। अभी आरोपी आफताब तिहाड़ जेल नंबर 4 में बंद है और जेल प्रशासन ने उसकी सुरक्षा बढ़ा दी है।
दिल्ली के महरौली क्षेत्र में 18 मई 2022 को महरौली इलाके में आफताब नाम के एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा वॉल्कर की कथित तौर पर हत्या कर दी थी और उसके शव को कई हिस्सों में काटकर छतरपुर पहाड़ी क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया था। वह श्रद्धा वॉल्कर के साथ लिव इन में रह रहा था। पुलिस ने श्रद्धा के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। जिसके बाद उसे नवंबर 2022 में गिरफ्तार कर लिया गया था। इस घटना को लेकर पूरे देश में बड़ा आक्रोश पनपा था।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA



