क्या सामाजिक राजनीति का शिकार हुआ पंडित यश शर्मा? आरोपी भी एक ही समाज के, क्या मिलेगा उसे न्याय?

रायपुर : सिन्धी पंडित यश शर्मा तेलीबांधा की गली नंबर 4 में रहता है, घटना के बाद से उसकी हालत इतनी गंभीर है किसवाल उठ रहा है, इतनी प्रताड़ना के बाद क्या वह जिन्दा बचेगा या नहीं, वह अपने परिवार का इकलौता लड़का है और घर में सिर्फ उसकी माँ है, अस्पताल में उसकी बहन ही उसकी देखरेख कर रही है। इतनी खराब हालत के बाद अगर उसका इलाज छै माह तक चलता है तो उसका परिवार इतना पैसा इलाज के लिये कहाँ से लायेगा, और मजबूरन क्या उसे आरोपियों से समझौता करना पड़ेगा? अब ये सवाल उठ रहा है, हालत उसकी ऐसी है कि आने वाले एक साल तक शायद ही वो कोई काम कर पाये। रसूखदारों की भेंट एक गरीब लड़का चढ़ गया है, जो कि सामाजिक राजनीति के कारण न्याय से भी वंचित हो रहा है। जहाँ पुलिस 24 घंटे में अपराधियों को गले से पकड़कर ले आते है, आज 50 दिन से वो कोई कार्यवाही क्यूँ नहीं कर रहे है?

यश सिंधी समाज की शादियों में पंडिताई का काम करता है, वह सिन्धी पंडित है। घटना में सामने आया है कि 13 अक्टूबर की रात यश खेमानी ने फोन करके उसे बुलाया था और उसे घूमने को चलने कहा। यश शर्मा, यश खेमानी के साथ चला गया। यश शर्मा और यश खेमानी के अलावा कार में तुषार पंजवानी, तुषार पाहुजा और चिराग पंजवानी भी मिले। सभी मिलकर यश शर्मा को एक कैफे के पास ले गए और उससे जमकर मारपीट कर इससे वह सकपका गया उसे कुछ समझ में नहीं आया और काफी ज्यादा मारपीट होने की वजह से वह बेहोश हो गया और फिर चारों मिलकर उसे मेकाहारा अस्पताल ले गए। मामले में सिर्फ इतनी बात सामने आई है कि चारों आरोपियों का तुषार तोलानी नाम के युवक से कुछ विवाद रहा होगा, जिसके बारे में उन्होंने यश से पूछा तो यश जानकारी नहीं दे पाया, जिसके कारण उन्होंने यश के साथ इस घटना को अंजाम दे दिया। वहीँ इस मामले सूत्रों के अनुसार चार युवकों के अलावा एक अन्य युवक के शामिल होने की जानकारी भी सामने आ रही है, जिसका नाम FIR में नहीं है, अब यह पुलिस के लिये जांच का विषय है।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA