बिलासपुर : न्यायधानी के सिविल लाइन क्षेत्र के तिलकनगर हनुमान मंदिर के पीछे एक मकान में महिला की लाश मिली है। महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया है, घटना तीन से चार दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। महिला के बाल कटे हुए थे और उसके सोफे के पास ही पड़े हुये थे। साथ ही मकान का दरवाजा भी खुला हुआ था। वहीँ जब घर से बदबू आने लगी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब कमरे में पहुंची, तो अंदर महिला के लाश ख़राब हालत में थी। शनिवार की सुबह शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम करवाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र के तिलकनगर हनुमान मंदिर के पीछे रहने वाली जोली सुखनंदन अकेले रहती थीं।
पुलिस ने कमरा कर दिया सील :
महिला के परिजन यदुनंदन नगर में रहते हैं। जोली के मकान से शुक्रवार की शाम तेज बदबू आने लगी। अनहोनी की आशंका पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ जवान जब मकान में घुसे, तो अंदर कमरे में सोफे पर महिला की लाश पड़ी हुई थी। उसके बाल कटे हुए सोफे के पास ही पड़े थे। शव के आसपास कपड़े बिखरे हुए थे। अंदर तेज बदबू फैली हुई थी। इससे आशंका है कि शव तीन से चार दिन पुराना हो सकता है। घटना की सूचना जोली के परिजन को दी गई है। देर शाम परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने कमरा सील कर दिया है।
शनिवार को परीजनों की मौजूदगी में पंचनामा और पीएम कराया जाएगा। साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके से साक्ष्य एकत्रित करेगी। लोगों को आशंका है कि किसी ने महिला की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला के मौत का कारण स्पष्ट होगा। इस घटना से महिला के परिजन भी स्तब्ध है।
तलाक के बाद अकेली रह रही थी महिला :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
आसपास के लोगों ने बताया कि जोली परित्याक्ता महिला थीं। उनकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। शादी के दो महीने बाद ही उनका तलाक हो गया था। इसके बाद से वे मायके में ही रह रही थीं। उनके परिवार के अन्य सदस्य यदुनंदन नगर में रहते हैं। जाेली तिलकनगर स्थित मकान में अकेली रहती थीं। पुलिस जब उनके मकान में पहुंची तो दरवाजा खुला हुआ था। कमरे की हालत ख़राब बताई गई है।
कपड़े थे बिखरे, सामान भी था अस्त-व्यस्त :
मामले की जानकारी मिलने पर जब पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस की टीम जब कमरे में पहुंची, वहां का पूरा सामान अस्त-व्यस्त था। महिला का शव सोफे पर पड़ा हुआ था। आसपास कपड़े बिखरे हुए थे। इसके साथ ही सामान भी इधर-उधर था। आशंका है कि मौत से पहले जोली ने किसी से संघर्ष किया था। वहां पर और भी व्यक्ति था, जो महिला की मौत के बाद भाग निकला है। पुलिस की टीम परिजन और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। परिजनों से संदिग्ध लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



