रायपुर : आजकल अपराधों में महिलाओं की भागीदारी भी कुछ कम नहीं है, ऐसे में कई बदमाश महिलाओं के जरिये भी बड़े अपराधों को अंजाम दे रहे है। जानकारी मिली है कि किसी काम के बहाने युवक को सुनसान स्थान पर बुलाकर लूटपाट को अंजाम देने वाली दोनों युवतियों सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह पूरी साजिश पीड़ित के दोस्त ने ही की थी। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आमानाका थाना क्षेत्र में नकली पुलिस बनकर युवक को डरा-धमकाकर वसूली करने का मामला सामने आया था। इसमें दो युवतियां भी शामिल बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया था। पीड़ित को महिला संबंधी अपराध में फंसाने का भय दिखाकर ब्लैकमेलिंग और लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों में से एक ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर भयादोहन किया था।
घटना में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ित से फोन पे के माध्यम से 8000 हजार रुपये की वसूली की थी। मामले में तीन युवकों और दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में रायपुर एसपी डॉ. संतोष सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि, दो आरोपी महिलाओं के द्वारा लोगों को अपने झांसे मे लेकर सुनसान क्षेत्र में लेकर जाया करते थे। महिलाओ द्वारा ले जाने वाले स्थान पर उनके साथी पहुंच कर अपने आप को पुलिस वाला होना बताकर एवं थाने ले जाने की धमकी देकर लूट करते थे, जिससे पीड़ित डर जाता था और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।
अपने परिचित को ही फंसाया :
एसपी ने बताया कि, आरोपियों में से एक प्रदीप सिंह बोपाराय के विरूद्ध पहले भी थाने में प्रकरण दर्ज है। उक्त सभी आरोपीगणों ने आवेदक के पास नगदी पैसा नहीं होने पर फोन पे के माध्यम से 8 हजार रुपये लिया है। आरोपी यश प्रजापति ने प्लान कर अपने परिचित प्रार्थी राघव मिश्रा का मोबाईल नबंर देकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना को अंजाम देने के लिये जो योजना बनाई गई वः चौंकाने वाली है, मिली जानकारी के मुताबिक, लूट का शिकार हुआ प्रार्थी राघव मिश्रा डीडी नगर रायपुर का रहने वाला है। वह एयरटेल कपंनी मे वाईफाई लगाने का काम करता है। एसएसपी संतोष सिंह ने बताया कि, महिला अन्नू अग्रवाल को यश प्रजापति ने अपने परिचित राघव मिश्रा का मोबाईल नबंर दिया था।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
अन्नू अग्रवाल ने राघव के मोबाईल नबंर पर कॉल कर एयरटेल का वाईफाई लगवाना है कहकर बातचीत की। इस दौरान उसने अपना नकली नाम पायल साहू बताया। उस समय प्रार्थी बाहर था। जब वापस आया तो अपने मोबाईल नबंर से महिला के मोबाईल पर वाईफाई लगवाने के लिये वापस कॉल किया। वह बोली कि, मेरी दोस्त खुशबू तिवारी के पति काका ढाबा के पास स्थित फैक्टरी में गार्ड का काम करते हैं। अभी मेरे दोस्त का डायवोर्स अपने पति के साथ हो गया है वह उनके साथ नहीं रहती है। अब उनके जगह पर मेरी दोस्त गार्ड का काम करती है। उसी जगह पर वाईफाई लगाना है। वह प्रार्थी को मरकटटी तालाब के सामने ब्लू कलर का बड़ा से गेट दिखेगा वहां पर पहुंचने बोली। जिसके बाद युवक वहां पहुंचा।
महिला ने बाकायदा लोकेशन भेजकर बुलाया :
महिला ने प्रार्थी को अपने जाल में फंसाने के लिये घटनास्थल पहुंचकर वाटसएप के माध्यम से लोकेशन भी शेयर कर दी। उसी लोकेशन पर प्रार्थी जब पहुंचा और उसे कॉल किया तो खन्डहर के जैसे कमरे से महिला बाहर निकली। उसी स्थान पर एक अन्य महिला खुशबू तिवारी भी उपस्थित थी। जब प्रार्थी खन्डहर जैसे घर में प्रवेश करता है तो उसे शंका होती है कि, कुछ गड़बड़ है। इसी दौरान महिला वाशरूम जाने के बहाने से बाहर निकली और अपने पुरूष साथियों को कॉल कर बुलाया। प्रार्थी हड़बडी में घबराकर बाहर निकलता है तो उसी समय दो लोग प्रदीप सिंह बोपाराय व मदन सोना मौके पर पहुंचकर प्रार्थी के साथ मारपीट करने लगे और इसके बाद उन लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया गया।
आरोपियों के नाम :-
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
- प्रदीप सिंह बोपाराय पिता जोगेन्दर सिंग उम्र 32 साल निवासी मकान नबंर 06 गुरूद्वारा के पास साकरे मर्गी फार्म टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर।
- यश प्रजापति पिता अनिल प्रजापति उम्र 23 साल निवासी सोनडोंगरी मिडीया कालोनी थाना कबीर नगर रायपुर।
- मदन सोना पिता चिंता सोना उम्र 38 साल निवासी ज्योति नगर कोटा थाना सरस्वतीनगर रायपुर।
- खुशबू तिवारी पति विनीत तिवारी उम्र 33 साल साकिन हीरापुर एलआई जी 386 दुर्गा गार्डन के पास थाना कबीर नगर रायपुर।
- अन्नू अग्रवाल पति गजेन्द्र अग्रवाल उम्र 35 साल निवासी डुमर तालाब सरकारी स्कूल के पास थाना आमानाका रायपुर।
आरोपियों ने इस तरह से कई युवाओं को ब्लैकमेल किया है। और साथ ही उनसे वसूली भी की है, मामले में बदनामी को लेकर किसी ने शिकायत नहीं की है। आमानाका पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोपियों का अलग से गैंग हिस्ट्री तैयार किया जायेगा। आरोपियों के मोबाईल के कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं। प्रदीप आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ आमानाका थाने में कई मामले हैं। राजधानी में ऐसे कई मामले आये दिन सामने आते रहते है, जिसको लेकर पुलिस ने लोगों से सावधान रहने को कहा है।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



