मौसम को लेकर ताजा जानकारी, अब मौसम में ठण्ड का ऐसा होगा बदलाव।

रायपुर : मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन का दौर शुरू हो रहा है, ठण्ड में बदलाव होने वाला है। ताजा जानकारी सामने आई है कि उत्तर की तरफ से ठंडी हवाओं का आना शुरू होने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर भी मंगलवार से शुरू हो गया है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के ने बताया कि नम हवाओं का आगमन अब कम हो गया है। उत्तर की तरफ से ठंडी हवाएं लगातार आ रही हैं। इस कारण अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं, जिससे ठण्ड बढ़ेगी। वहीं, गिरावट का दौर उत्तर की तरफ से आरम्भ होगा। इसके बाद ठंडी हवाओं का प्रभाव मध्य छत्तीसगढ़ में रहेगा, जबकि अंत में दक्षिणी छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा। आज राजधानी में दिनभर तापमान ज्यादा रहा, जिसके कारण पंखे चलते रहे।

वहीँ अब अगले दो से तीन दिनों में अच्छी ठंड देखने को मिलेगी। सुबह के समय में कोहरा छाए रहने के साथ ही दिनभर ठंडी हवाएं भी चलेंगी। इसी बीच सोमवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा भी दर्ज की गई है, सुबह – सुबह कुछ जगहों पर कोहरा छाया रहा। इधर रायगढ़ के मुकड़ेगा में 9.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में, जबकि न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है।

इस तरह बदल रहा है सिस्टम :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ होने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने संभावना है। साथ ही न्यूनतम तापमान में लगातार अगले चार दिनों तक गिरावट रहने की संभावना है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में चार डिग्री सेल्सियस के आसपास गिरावट संभावित है। वहीं, सरगुजा संभाग में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट संभावित है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिसंबर में लगभग हर वर्ष हल्की गर्मी देखने को मिलती है। मगर, इसके बाद ठंडी हवाओं का आगमन तेज होता है। वहीं, पिछले तीस वर्षों के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान लगभग सभी केंद्रों में सामान्य औसत से ज्यादा है। इस बार मौसम में गर्मी भी अब तक कम – ज्यादा हो रही है।