ऑटो वाले ने की अमानत में खयानत, FIR दर्ज होने के बाद भी पुलिस मामले में पकड़ नहीं पाई। जब तक आरोपी पकड़ में नहीं आयेगा, तब तक मोनू आहूजा प्रयास करते रहेंगे।

रायपुर : विगत एक माह पूर्व लाखेनगर स्थित लक्ष्मण किराना स्टोर संचालक लक्ष्मण दास डूमरतराई स्थित किराना बाजार से खरीददारी की और उसके बाद उस ख़रीदे गये सामान को वहीँ के एक ऑटो में डलवाकर ले गये, जिसके बाद उक्त ऑटो चालक सामान को लेकर फरार हो गया, इस मामले में पीड़ित ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद FIR दर्ज हो पाई और उसके बाद इस घटना को अब तक एक माह हो गया है, लेकिन पुलिस की तरफ से आरोपी नहीं पकड़ा जा सका है, जबकि उक्त ऑटो चालक की जानकारी और मोबाईल नंबर पुलिस को दिया जा चुका है, इस मामले में थाने के बार – बार चक्कर काटने के बाद भी पुलिस से कार्यवाही का आश्वासन दिया जा रहा है, जबकि पुलिस के पास आवश्यक जानकारी है, जिसके आधार पर ऑटो चालक पुलिस की पकड़ में आ सकता है। यह घटना 6 नवम्बर की घटना है, घटना का क्षेत्र माना थाने के अंतर्गत की है।

इस मामले में कार्यवाही को लेकर जब थाना प्रभारी भावेश गौतम से समाजसेवी मोनू आहूजा ने बात की तो थाना प्रभारी ने बताया की ऑटो नम्बर नंबर फर्जी है, और पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है। वहीँ इस मामले में जब थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मोबाईल और वाहन नंबर के आधार पर पुलिस ने जांच की है, जो कि फर्जी निकले है, वहीँ सीसीटीवी फूटेज भी खंगाले गये है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या पुलिस ने कार्यवाही मुस्तैदी से नहीं की या फिर चोर मंझा हुआ खिलाडी था, जहाँ पुलिस की कार्यवाही से बड़े-बड़े अपराधी खौफ खाते है, वहां यह अदना सा चोर घटना को कैसे अंजाम देकर निकल गया, पुलिस उसे अब तक क्यूँ नहीं पकड़ पा रही है? ऐसे में पीड़ित ने कहा कि वह अपनी शिकायत को लेकर एसपी से भी मुलाकात कर सकता है। वहीँ कई बार पुलिस आम आदमी की समस्या पर ध्यान भी नहीं देती, कई बार शिकायत लेकर आम आदमी को पुलिस के पीछे भी घूमना पड़ता है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y