पति-पत्नि के झगड़े में आई पुलिस और फिर गुस्से में पति ने घर में ही लगा दी आग, सिलेंडर में हुआ धमाका, सामने आई भयानक घटना।

रायपुर : लोगों में इस समय मानसिक तनाव इतना बढ़ा हुआ है कि वो क्या कर रहे है, उन्हें इसका आभास ही नहीं है, क्षणभर के गुस्से में बहुत बड़ा काण्ड हो सकता है, ये लोग सोच भी नहीं सकते। ऐसे ही पति-पत्नि के घरेलु झगड़े ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है। राजधानी के खमतराई क्षेत्र के रामेश्वर नगर में पति और पत्नी के बीच जमकर विवाद हो रहा था। जिसके बाद झगड़े के बढ़ते पर पड़ोसियों ने दोनों के बीच विवाद को शांत कराने के लिए पुलिस को बुलाया था। इस दौरान गुस्साए पति ने घर में आग लगा दी। आग सिलेंडर तक पहुंची और वो फट गया, जिससे बड़ा धमाका हुआ और आसपास के लोग सहम गये।

इसके बाद वहां झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस स्टाफ और तीन अन्य लोगों के कपड़ों में आग लग गई और वे जान बचाकर बाहर की तरफ भागे। पुलिस के आने से पहले ही महिला अपने बच्चे को लेकर बाहर चली गई थी, जिससे वो बच गई। इधर सिलेंडर में धमाके से दोनों पेट्रोलिंग स्टाफ आरक्षक विकास सिंह और हेमंत गिलहरे झुलस गए व साथ में तीन अन्य लोग भी झुलस गए। इन्हें इलाल के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। घटना में महिला बाहर निकल गई थी और आग लगाने वाले पति अमरेश्वर राव (40 वर्ष) की जलने से मौत हो गई है। आग फैलने के बाद वो घर के अंदर ही था। इस घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर में तलाशी के दौरान राजा राव का शव मिला।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

इस मामले में जानकारी सामने आई है कि अमरेश्वर और पत्नी संध्या का झगड़ा सुन पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई थी। खमतराई थाने की पेट्रोलिंग और डायल-112 की टीम जब मौके पर पहुंची तब तक पत्नी संध्या अपने बच्चे को लेकर पड़ोसी के घर चली गई थी। पत्नी के मुताबिक पति ने उसके गले पर चाकू मार दिया था। जब महिला पड़ोसी के घर गई तो पति अमरेश्वर उसे गालियां देता रहा। उसने पड़ोसियों की भी नहीं सुनी। इसी दौरान उसने आग लगा ली। शंका है कि सिलेंडर का पाइप काटा होगा, तभी धमाका हुआ। घर से धुंआ देख पुलिसवाले व तीन पड़ोसी दौड़े और धमाके की चपेट में आकर झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि घर पर रखी बाइक, कूलर, टीवी और सारा सामान जलकर खाक हो गया।