हैदराबाद (तेलंगाना) : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन जेल से 14 दिसंबर, 2024 की सुबह 7 बजे रिहा हो गए है, जिसके बाद उनकी पहली झलक सामने आई है। ‘पुष्पा 2’ एक्टर जले से बाहर आते ही सबसे पहले अपनी पत्नी और बच्चों से मिले और फिर महिला की मौत के मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी। जेल से बाहर आने के बाद अल्लू अर्जुन का पहला बयान चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्हें कानून का सम्मान और संध्या थिएटर भगदड़ मामले में बात करते हुए सुना जा सकता है। इतना ही नहीं एक्टर अल्लू ने शनिवार को जेल से रिहा होने के बाद पुलिस अधिकारियों और कानूनी कार्यवाही में उनका पूरा सहयोग करने का वादा भी किया। अचानक हुई घटना में महिला की मौत के कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा
जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन का पहला बयान :
हैदराबाद जेल से बाहर आने के तुरंत बाद अल्लू अर्जुन ने मीडिया और जुबली हिल्स स्थित अपने घर के बाहर अपने प्रशंसकों से मुलाकात की। इस मामले में अभिनेता ने कहा, ‘चिंता की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूं। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और इस मामले में उनका पूरा सहयोग करूंगा।’ इस कठिन समय में अपने प्रशंसकों के अटूट समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए 41 के एक्टर ने भगदड़ पर भी अपना दुख व्यक्त किया, जिसमें एक महिला की जान चली गई। उन्होंने इसे एक अन्जाने में हुई दुर्घटना बताया है। अल्लू अर्जुन ने बताया, ‘पिछले 20 सालों से मैं फिल्में देखने के लिए सिनेमाघरों में जा रहा हूं जो मेरे लिए हमेशा एक खुशी देने वाला अनुभव रहा है, लेकिन इस बार चीजें उल्टी हो गई।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं एक बार फिर उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। जो कुछ हुआ उसके लिए हमें खेद है।’ इस तरह उन्होंने मृतक महिला के परिजनों को अपना शोक जताया है।
पत्नी-बच्चों से मिलकर भावुक हुए अल्लू अर्जुन :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
अल्लू अर्जुन अपने परिवार के सदस्य से मिलते हुए दिखाई दिए। सामने आये एक वीडियो में उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी उन्हें गले लगाते हुए भावुक होती दिख रही हैं। वहीं एक्टर अपने बेटा अयान और बेटी अरहा को गोद में उठाकर गले लगाते हुए दिखाई दिए। ‘पुष्पा’ अभिनेता ने अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। वीडियो में उन्हें घर में एंट्री करने से पहले एक बुजुर्ग महिला के पैर छूते हुए भी दिखाया गया है। उनका समय काफी भावुक कर देने वाला था। साथ ही अभिनेता ने पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिया है, वहीँ परिवार ने भी इस मामले में हुई घटना को लेकर अभिनेता के खिलाफ केस वापस लेने की बात कही है।
अल्लू अर्जुन को हिरासत में लेने के बाद मृतक महिला के पति भास्कर ने कहा कि ‘अल्लू अर्जुन की गलती नहीं है। मैं केस वापस लेने को तैयार हूं।’ पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत भी हो गई थी। महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद एक्टर अल्लू अर्जुन ने इस पर दुख भी व्यक्त किया था। उन्होंने वीडियो जारी कर पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी बात कही थी। पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहचान 35 वर्षीय रेवती के रूप में हुई है। महिला के साथ उसके 13 वर्षीय बेटे को भी दम घुटने से परेशानी हुई और अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।



