नई दिल्ली : सोने – चांदी के दामों और भसकते शेयर बाजार ने आम निवेशकों की चिन्ता को बढ़ा दिया है, ऐसे में अब सोने में दो दिन की गिरावट का सिलसिला मंगलवार को टूट गया है। सोना 17 दिसंबर को 950 रुपये बढ़कर 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन ने मंगलवार को यह जानकारी दी है, हालाँकि ये राहत भरी बात तो हो सकती है, लेकिन दुविधा बनी रहेगी।
99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली कीमती धातु सोमवार को 78,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। सामने आई खबर के मुताबिक, सोने की कीमत में तेजी शादी के मौसम की मांग को पूरा करने के लिए आभूषण विक्रेताओं द्वारा मौजूदा स्तरों पर ताजा खरीदारी के चलते आई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार को 78,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।
खबर के मुताबिक, मंगलवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 950 रुपये बढ़कर 78,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह पीली धातु 77,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। व्यापारियों ने कहा कि शादी के मौसम में आभूषण विक्रेताओं की खरीदारी ने सुरक्षित निवेश के रूप में कीमती धातु की मांग को फिर से बढ़ा दिया है। वहीँ दामों में कुछ बढ़ोत्तरी संभव है, लेकिन ज्यादातर उम्मीद दामों के गिरने की है।
वायदा कारोबार में आज भाव :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध 410 रुपये गिरकर 76,651 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व, जो मंगलवार को अपनी दो दिवसीय मौद्रिक नीति बैठक शुरू कर रहा है, से ब्याज दर के फैसले की घोषणा करने की उम्मीद है, जिसका अगले साल सोने के समग्र प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स गोल्ड वायदा 15. 50 डॉलर प्रति औंस या 0. 58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,654. 50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था। ये आज के भाव रहे है।
विशेषज्ञों की राय :
एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा कि फेड की नीति बैठक के नतीजों ने बाजार सहभागियों के बीच सतर्कता बढ़ा दी है, जिसके कारण कॉमेक्स पर सोने की कीमतों में कमजोरी आई है और एमसीएक्स पर भी गिरावट आई। इस साल की आखिरी नीति घोषणा से पहले लंबी पोजीशन में कटौती की गई, इस उम्मीद के साथ कि दरों में कटौती पर आगे का मार्गदर्शन अस्पष्ट रह सकता है। त्रिवेदी ने कहा कि स्पष्टता की कमी ने धारणा को प्रभावित किया। मिश्रित अमेरिकी आंकड़ों के कारण भविष्य में ब्याज दरों में कटौती के बारे में अनिश्चितता बढ़ने के कारण सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। साथ ही आने वाले वर्ष में सोने के दामों में रिकार्ड वृद्धि की संभावना भी जताई गई है।



