सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी की मंत्री राजेश अग्रवाल से हुई खास मुलाकात, मंत्री अग्रवाल ने सिन्धी समाज के योगदान की सराहना की।

रायपुर : विभिन्न समाज की संस्कृतियों को आगे बढ़ाने के लिये सरकार अलग-अलग विभाग बनाती है, वहीँ सिन्धी समाज के लिये सिन्धी अकादमी महत्वपूर्ण है, ऐसे में नवनियुक्त अध्यक्षा सुषमा जेठानी ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से शनिवार को रायपुर स्थित उनके शासकीय निवास पर मुलाकात की, जहाँ विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस दौरान सिंधी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं के संरक्षण-संवर्धन और समाज के सर्वांगीण विकास में अकादमी की भूमिका पर सार्थक चर्चा हुई, जिसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर विचार – विमर्श हुआ।

सिंधी समाज के योगदान की सराहना :

इसी मुलाकात के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि सिंधी समाज ने मेहनत, उद्यमशीलता और सांस्कृतिक मूल्यों से प्रदेश एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज की गौरवशाली परंपराओं, भाषा, साहित्य, लोककला और सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में सिंधी अकादमी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस पर उन्होंने विश्वास जताया कि श्रीमती सुषमा जेठानी के नेतृत्व में अकादमी समाज की सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनायेगी और समाज उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान भी देंगी। इसके साथ ही विभिन्न रचनात्मक एवं जनहितकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान भी देगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और साहित्य पर जोर :

इस महत्वपूर्ण भेंट के दौरान सिंधी समाज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, युवा पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने, साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने श्रीमती सुषमा जेठानी को अकादमी के अध्यक्ष पद का दायित्व संभालने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके सफल और प्रभावी कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अकादमी नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगी और प्रदेश में सिंधी संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए उल्लेखनीय कार्य करेगी।