मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में पलटी यात्रियों से भरी नाव, हुआ भयानक हादसा, देखें विडियो।

मुंबई (महाराष्ट्र) : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें एक यात्री की मौत हो गई है। घटना सामने आई है कि मुंबई में स्थित प्रसिद्ध गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई है। पुलिस ने भी इस घटना के बारे में जानकारी साझा की है। पुलिस ने कहा है कि समुद्र में यात्रियों से भरी नौका पलट गई है। पुलिस ने कहा है कि जो नाव पलटी उसमें कितने यात्री सवार थे अब तक इसके बारे में कोई पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। इस हादसे में अब तक 1 व्यक्ति की मौत की खबर सामने आ रही है। सभी को लेकर राहत कार्य की शुरुआत कर दी गई।

कैसे हुआ हादसा? :

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा आइलैंड जा रही बोट पानी मे अचानक पानी में डूबने लगी। इसके बाद बोट पर सवार यात्रियों को आस पास के बोट से बचाया जा रहा है। यह घटना शाम 4 बजे के लगभग की है। फिलहाल अभी तक 21 लोगों रेस्क्यू किया गया है। वहीं, एक व्यक्ति के मौत की खबर भी सामने आ रही है। इस घटना का विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

जारी रहा राहत कार्य :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

सामने आई जानकारी के अनुसार, एलीफेंटा जा रही नौका का नाम नीलकमल था। ये उरण, करंजा में डूब गई है। प्रारंभिक जानकारी सामने आई है कि इस नौका में तक़रीबन 56 यात्री सवार थे। नौसेना, जेएनपीटी, तटरक्षक बल और येलोगेट पुलिस स्टेशन 3 और स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं की मदद से हादसे वाली जगह पर राहत और बचाव कार्य जारी रहा है। एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद रही। हादसे वाली जगह पर नौसेना द्वारा तट रक्षक बल और मरीन पुलिस के साथ मिलकर बचाव प्रयास शुरू किया गया। नौसेना की 11 नावें, समुद्री पुलिस की 03 नावें और तटरक्षक बल की 01 नाव क्षेत्र में हैं। इसके अलावा 04 हेलीकॉप्टर भी बचाव कार्य में लगे रहे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहली प्राथमिकता लापता लोगों की तलाश है। इसके लिए गोताखोरों की टीम को समंदर में उतारे जाने की खबर है।