दामाद को हनीमून की बजाय मक्का-मदीना भेजना चाहता था ससुर, नहीं माना तो फेंक दिया तेजाब, अब मौत के करीब पहुंचा पीड़ित।

कल्याण (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के कल्याण शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जो कि दिल दहलाने वाली घटना है। एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसमें दामाद और ससुर के बीच मक्का-मदीना और कश्मीर जाने को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब गुस्साए ससुर ने अपने दामाद पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना में ईबाद फालके नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज कल्याण के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। ईबाद फालके का हाल ही में जकी खोटाल की बेटी से निकाह हुआ था। जिसको लेकर हनीमून मनाने की बात सामने आई लेकिन ससुर का कहना था कि मक्का-मदीना जाओ।

इस मामले में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार ईबाद की अभी – अभी शादी हुई है, वह हनीमून पर कश्मीर जाना चाहता था, जबकि ससुर जकी खोटाल की इच्छा थी कि नवविवाहित जोड़ा मक्का-मदीना प्रार्थना के लिए जाए। इस बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच लगातार कहासुनी हो रही थी। गुरुवार की रात लगभग 8 बजे, जब ईबाद लाल चौकी क्षेत्र से अपने घर की ओर पैदल जा रहा था, तभी जकी खोटाल ने उसे रोक लिया और उससे विवाद करने लगा। बहस के दौरान जकी ने अचानक अपने साथ लाए तेजाब को ईबाद पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गया, जिसके कारण ईबाद बूरे तरीके से जल गया।

जकी खोटाल को तलाश रही पुलिस :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

इस घटना की सूचना मिलते ही बाजारपेठ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जकी खोटाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुटी हुई है, खोजबीन लगातार जारी है। इस घटना ने कल्याण शहर में सनसनी फैला दी है। लोग ऐसी घटना को लेकर हैरान हैं, जहां पारिवारिक विवाद एसिड अटैक जैसे गंभीर अपराध का कारण बन गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को जकी खोटाल के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वह तुरंत बाजारपेठ पुलिस थाने में संपर्क करें। जैसे ही आरोपी की सूचना मिलेगी पुलिस उसे दबोचने की फ़िराक में बैठी हुई है।

जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहा ईबाद :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

घायल ईबाद की हालत गंभीर बनी हुई है, और डॉक्टरों का कहना है कि उसके चेहरे और शरीर पर गहरे घाव हुए हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है, हालत इतनी ख़राब है कि जान बचेगी या नहीं ये बड़ा सवाल खड़ा हो गया है, इस घटना के बाद से ईबाद के परिजन काफी भयभीत है।