सीमेंट और सरिया में रिकार्ड वृद्धि, दामों में हुई इतनी बढ़ोत्तरी….।

रायपुर : भवन निर्माण सामग्री के दामों में वृद्धि आम आदमी कमर तोड़ने वाला काम है, जहाँ मध्यवर्गीय परिवार बड़ी मुश्किल से निर्माण करवाता है, वहीँ, दाम बढ़ने पर उसके लिये मुसीबत खड़ी हो जाती है। इधर उत्पादन लागत में बढ़ोतरी और दूसरे प्रदेशों में कीमत ज्यादा होने की बात कहते हुए राज्य में सीमेंट कंपनियों ने फिर से दाम बढ़ा दिए हैं, यह रिकार्ड चौथी बार वृद्धि है। हफ्तेभर में 30 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी कर दी गई है। चिल्हर में सीमेंट 320 से 330 रुपये और होलसेल में 280 से 300 रुपये प्रति बैग है।

बताया जा रहा है कि दाम बढ़ाने के लिए कंपनियों ने कुछ क्षेत्रों में डिस्पैच बंद कर दिया है, ताकि अघोषित कमी पैदा हो सके, जिसका लाभ दाम बढ़ा पाने में सहूलियत पैदा करे। इसे लेकर कारोबारी भी निराश हैं। उनका कहना है कि काम नहीं चलने के बाद भी दाम बढ़ाना समझ से परे है।

सरिया 2,000 रुपये टन महंगा :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

सरिया भी 2,000 रुपये टन महंगा हो गया। फैक्ट्रियों में सरिया 52,000 रुपये प्रति टन और रिटेल में 54,500 रुपये प्रति टन पहुंच गया है। इस वर्ष सीमेंट कंपनियों ने भी दाम बढ़ाने की तीन बार कोशिश की है और यह चौथी बार है। कारोबारियों का कहना है कि कंपनियां बाजार में बिना मांग के ही दाम बढ़ा रही है। अचानक सीमेंट की कीमतों में दाम बढ़ने की वजह आने वाले निकाय चुनाव को भी माना जा रहा है। जिसे सीधे शब्दों में कोई कहने को तैयार नहीं है।

सीमेंट कंपनियों से चर्चा की जायेगी :

अगर सीमेंट कंपनियां दाम बढ़ा रही है तो उनसे इस संबंध में चर्चा की जाएगी। कंपनियों को पिछली मीटिंग में कहा गया था कि वे दाम बढ़ाने से पहले शासन की अनुमति लें। : लखनलाल देवांगन, उद्योग मंत्री