कांग्रेस विधायक पर मामला दर्ज, नगर पालिका अध्यक्ष के साथ पति भी आया लपेटे में, इस मामले में फंसे….।

सारंगढ़ : कई बार बयान बाजी बड़ी भारी पड़ जाती है और कोर्ट कचहरी के चक्कर में भी फँसना पड़ता है, ऐसे में छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े और नगर पालिका अध्यक्ष पति अजय बंजारे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। भड़काऊ भाषण सोशल मीडिया में वायरल होने का बाद भाजपा नेताओं ने एसपी को ज्ञापन दिया था। सिटी कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 56, 351 (1)(b), 352 और 296 के तहत मामला दर्ज किया गया। वीडियो 12 दिसंबर को आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान का है। अब इस मामले में विधायक और पति पर कार्यवाही की बात सामने आई है।

सारंगढ़ विधानसभा से कांग्रेस की विधायक उत्तरी जांगड़े पर भड़काऊ भाषण के मामले में FIR को लेकर सदन में भारी हंगामा मच गया है। खरसिया के कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने उत्तरी जांगड़े के बयान को स्लीप ऑफ टंग (जुबान फिसलना) बताया। वहीं सत्तापक्ष के विधायकों ने विपक्ष के विधायकों पर प्रदेश को जलाने की साजिश करने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोंक-झोंक और भारी हंगामा होने लगा। भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।  

पांच मिनट बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा – विधायकों के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही कर रही है सरकार। उमेश पटेल के इस बयान पर सदन में फिर से हंगामा होने लगा। दोनों पक्षों के विधायक एक- दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान सदन में जय सतनाम और जय भीम के नारे लगने लगे। सारंगढ़ से कांग्रेस की विधायक उत्तरी जांगड़े और नगर पालिका अध्यक्ष के पति अजय बंजारे के खिलाफ भड़काऊ भाषण सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मामला दर्ज किया गया है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

भाजपा नेताओं ने एसपी को इसके बारे में ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की थी। इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 56, 351 (1) (b), 352 और 296 के तहत मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि, 12 दिसंबर को आयोजित  धरना- प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान उत्तरी जांगड़े पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।