17 साल की उम्र में पहली शादी, 40 साल की उम्र में बनीं मां, अब दूसरी शादी के बाद है इस हाल में….।

मुंबई (महाराष्ट्र) : आंखों से अभिनय करने वालीं अदाकारा बहुत कम होती हैं और माही गिल उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक हैं।जिन्होंने पंजाबी के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी अपनी एक अलग पहचान बना ली है। भले ही माही गिल की ज्यादातर फिल्में सफल न रही हों लेकिन उन्होंने जितनी भी फिल्में की वो उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई है। फिल्म इंडस्ट्री की कई ऐसी अदाकारा हैं जो अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। ऐसे ही एक अदाकारा जिन्होंने 2003 में कंट्रोवर्शियल ड्रामा ‘हवाएं’ से मुकुल देव, बब्बू मान और अमितोज मान के साथ फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हम बात क रहे हैं माही गिल की, जिनका जन्म 19 दिसंबर 1975 को पंजाबी जाट सिख परिवार में हुआ था, कल ही उन्होंने अपना 49 वां जन्मदिवस मनाया है। बॉलीवुड में कोई कनेक्शन न होने के बावजूद, उनके काम ने फिल्म इंडस्ट्री में एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने 28 साल की उम्र में फिल्म ‘हवाएं’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।  एक पंजाबी सीरीज में उनकी एक्टिंग देख कुछ मेकर्स ने उन्हें फिल्में और टीवी शोज भी ऑफर किए थे।

अनुराग कश्यप ने बदल दी माही गिल की जिंदगी :

माही गिल की किस्मत तब चमकी जब फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने उन्हें एक पार्टी में देखा और उन्हें फिल्म देव डी में ‘पारो’ के किरदार के लिए चुना। माही गिल को अभय देओल के साथ कास्ट किया गया था और इस फिल्म से वह रातों रात स्टार बन गईं थी। इस शानदार सफलता के बाद उन्होंने कई मशहूर फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया, जिनमें तिग्मांशु धूलिया, विनय शुक्ला, विवेक अग्निहोत्री, राम गोपाल वर्मा और कई अन्य शामिल हैं। अपने बोल्ड किरादरों के लिए फेमस माही गिल ने ‘गुलाल’, ‘साहेब’, ‘बीवी और गैंगस्टर’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘बुलेट राजा’, ‘दुर्गामती’, ‘नॉट ए लव स्टोरी’ और ‘जोरा: द सेकंड चैप्टर’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में दुर्गामती में भी नज़र आई हैं।

17 साल में की पहली शादी :

माही गिल ने 17 साल की उम्र में शादी कर ली थी। हालांकि उन्होंने आज तक अपने पहले पति का नाम नहीं बताया है, लेकिन 2012 में अपने दिए गए एक इटंरव्यू में माही गिल ने खुलासा किया कि जब उनके बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था तो उन्होंने अपने पहले पति से अलग होने का फैसला किया था उस समय वो परिपक्व नहीं थी। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनकी असफल शादी का कारण यह था कि उस समय वह बहुत छोटी थीं और सही गलत की परख नहीं कर पाईं। 1992 में ही उनकी शादी हो गई थी लेकिन दोनों में नहीं बनी और फिर ये रिश्ता तलाक तक जा पहुंचा। लेकिन बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि माही की एक बेटी भी है, और वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ गोवा में जिंदगी बिता रही हैं। वो लिव इन रिलेशनशिप में रहती हैं। आगे वो क्या करेगी आने वाला समय ही तय करेगा।

दूसरी शादी के बाद माही गिल ऐसे बीता रही जिंदगी :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

2019 में माही गिल को मशहूर एक्टर से बिजनेसमैन बने रवि केसर के साथ देखा गया था और खबरें थीं कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं। हालांकि, कुछ सालों बाद, 2023 में माही गिल ने अपने दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने रवि केसर से शादी कर ली है। अब, एक्ट्रेस अपनी बच्ची वेरोनिका के साथ गोवा में अपने पति रवि केसर के घर पर रहती हैं।

देव डी से बदल गई जिंदगी :

साल 2008 में एक पार्टी में निर्देशक अनुराग कश्यप ने माही गिल को देखा था, उस वक्त वो देव डी के लिए पारो की तलाश कर रहे थे, और उनकी तलाश माही गिल को देखते ही पूरी हो गई। उन्होंने उसी वक्त माही को इस रोल के लिए फाइनल कर लिया था। ये रोल उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुआ। इसके बाद वो कई शानदार फिल्मों में नज़र और अपने कैरेक्टर को लेकर चर्चा में रहीं। कई फिल्मों में बोल्ड कैरक्टर प्‍ले कर चुकीं ऐक्‍ट्रेस माही ग‍िल ने बताया कि वह भी कास्टिंग काउच का श‍िकार भी हुई हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी आप बीती बताते हुए डायरेक्टर की अजीबोगरीब डिमांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर ने उनको नाइटी में देखने की इच्छा जताई थी।

साड़ी को बना दिया और भी सेक्सी :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

साड़ी को सबसे सेक्सी ड्रेस माना जाता है। अगर माही गिल के साड़ी पहनने के तरीके की बात करें तो इन्होंने साड़ी को और भी सेक्सी और ऐलिगेंट बना दिया है। प्लेन बिंदी, आंखों में चौड़ा काजल, खुले बाल और लाइट पिंक लिप कलर के साथ माही जिस अंदाज में साड़ी पहनती हैं, इसे देखकर फैंस दीवाने हो जाते हैं। माही गिल के फीचर्स बहुत सामान्य हैं। लेकिन इसकी त्वचा का ग्लो इनके लुक्स को खास बना देता है। माही गिल की त्वचा एकदम बेदाग और स्वस्थ है। हालांकि माही का स्किन कलर व्हिटिश है यानी गेहुंआ। लेकिन स्किन कलर मैटर नहीं करता है। यदि आपका स्किन कलर डार्क भी हो तब भी आपकी त्वचा अगर हेल्दी होगी तो इसका ग्लो साफ नजर आता है। साथ ही आपके आकर्षण को कई गुना बढ़ा देता है।