रायपुर : राजधानी रायपुर में चाकूबाजी थमने का नाम नहीं ले रहा है, गैंगबाजी और गुटबाजी अपने चरम पर है, जहाँ युवा तो युवा अब लड़कियां भी अपराध के क्षेत्र में बड़ा नाम बनाने लगी है, राजधानी में आये दिन गैंगवार की घटनायें सामने आ रही है। आधुनिक परिदृश्य में बिगड़कर जहाँ आज के युवा लड़का-लड़की दोस्त बन रहे है और प्रेम प्रसंगों में पड़ रहे है, उसी में अब बवाल राजधानी की सड़कों पर होने लगे है, ऐसे ही गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाकि आरोपियों के खिलाफ भी FIR दर्ज कर तलाश की जा रही है।
दरअसल, यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सफान खान के पास उसकी दोस्त तसनीफ और उसके बॉयफ्रेंड विक्की राजपूत का फोन आया। उन्होंने सफान को नगर निगम व्हाइट हाउस के सामने मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद सफान और उसका साथी राजिक दोनों वहां पर पहुंचे। शाम करीब साढ़े 6 बजे का वक्त था। गार्डन में पहुंचते ही दोनों गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड मिलकर सफान के साथ पुरानी बातों को लेकर विवाद करने लगे। फिर गाली-गलौज करते हुए सफान पर हमला कर दिया। इसी बीच लड़की ने अन्य युवकों को भी बुला लिया, जिसके बाद जमकर बवाल मचा।
विक्की ने सफान पर किया चाकू से हमला :
सफान ने जब उन्हें गाली देने से मना किया तो विक्की राजपूत ने उसे थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद सफान वहां से जाने लगा तो उन्होंने फिर उसे रोककर मारपीट की। इसके बाद गुस्से में सफान ने जब उनके ऊपर हाथ उठाया। वहां पर पहले से मौजूद करीब दर्जन भर लड़के इकट्ठे हो गए इसी बीच विक्की ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद गार्डन में भगदड़ मच गईं, वहीँ घटना को अंजाम देने में लड़की द्वारा भी चाकू का प्रयोग करने की बात भी सामने आई है। यह सब राजधानी में दिनदहाड़े हुआ है।
मुख्य आरोपी गिरफ्तार :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
घायल युवक के परिजनों का आरोप है कि, आरोपी युवक- युवती ने मिलकर सफान को मारने के लिए पहले से प्लानिंग की थी। जिसके लिए दोनों ने गार्डन में पहले से ही गुंडे बुलाए हुये थे। आगे उन्होंने बताया कि, इस वारदात को अंजाम देने में विक्की की गर्लफ्रेंड ने भी उसका साथ दिया है। वहीं पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी विक्की राजपूत को हिरासत में लिया है। इसके अलावा करीब 8 से 9 आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों पर FIR दर्ज कर तलाश में जुट गई है। इस घटना के बाद से ही राजधानी के आम वर्ग में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीँ दो माह पूर्व पंडित यश शर्मा पर जानलेवा हमला किया था, इस मामले में भी लड़कियों के शामिल होने की बात सामने आई थी, लेकिन कन्फर्म नहीं हो पाया था, साथ ही पीड़ित की हालत भी गंभीर है एक आरोपी पकड़ में है और बाकी आरोपी गिरफ्त से बाहर है, जो कि पुलिस की कार्यवाही पर सवालिया निशान खड़े कर रहे है।



