रायपुर : सिन्धी काउंसिल ऑफ़ इंडिया लगातार एक सप्ताह तक इस कड़कती ठण्ड में गरीबों को कम्बल बांटकर अपनी मानव सेवा कर रही है, जिसमें राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में संस्था के सदस्य बखूबी यह कार्य कर रहे है, रोजाना संस्था द्वारा 250 कम्बलों का वितरण औसतन किया जा रहा है, लेकिन राधास्वामी नगर में दुगुनी भीड़ आ जाने के बाद भी संस्था ने बड़े ही बेहतरीन तरीके से लोगों को कम्बल बांटकर उन्हें मदद की। यहाँ संस्था द्वारा 500 से ज्यादा कम्बल बांटे गये। ललित जैसिंघ ने बताया कि आज कम्बल वितरण का चौथा दिन था, यहाँ भाटागांव, प्रोफेसर कॉलोनी, मठपारा, सुभाष नगर, मठपुरेना, नहर क्षेत्र, रिंग रोड किनारे बस्तियों से सैकड़ों लोग कम्बल का दान लेने पहुंचे, कम्बल मिलने के बाद सैकड़ों लोगों अपनी ख़ुशी जाहिर की। यहाँ उपस्थित सभी लोगों ने कम्बल मिलते ही जय श्रीराम के नारे भी लगाये। कम्बल लेने के लिये दोपहर से भारी भीड़ जुटने लगी थी। बच्चे, बुजुर्ग, महिलायें सभी कम्बल लेने पहुंचे थे। इस विशाल कार्यक्रम में सिन्धी समाज की संस्थाओं के प्रमुखजन भी शामिल हुये।
इस कार्यक्रम को आयोजित करने में ललित जैसिंघ ने बताया कि स्व. कांता देवी जसवानी, स्व. हरीराम तलरेजा, स्व. मोहनलाल तलरेजा, स्व. शंकरलाल रामनानी, स्व. हरीराम सिदारा की याद में कंबल वितरण किया जा रहा है। कंबल वितरण के इस कार्यक्रम में सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, अमर गिदवानी, सुनील कुकरेजा, डॉ. एन. डी. गजवानी, राधास्वामी नगर पंचायत अध्यक्ष चंदर देवानी, धनेश मटलानी, अमर चंदनानी, महेश खिलनानी, आकाश बजाज, कन्हैया खेमानी, विष्णु नागवानी, महेश डेंगवानी, मनोहर डेंगवानी , सुंदरदास देवानी, विजय भाई, अनिल डेंगवानी, महिला मंडल की गीता देवानी, अनीता रजवानी, नीलम कुकरेजा, प्रेरणा लेडवानी इस अवसर पर राधास्वामी नगर पंचायत के सभी सदस्यगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन में संस्था “सहयोग” का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



