प्रलोभन देकर धर्मान्तरण करवाने वाले हिन्दू देवी देवताओं को दे रहे थे गालियाँ, और फिर….।

जांजगीर चांपा : प्रलोभन देकर मतांतरित करवाना तो गलत ही है, लेकिन साथ में अन्य धर्म के देवी देवताओं का अपमान कहाँ तक उचित है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें धर्मान्तरण करवाने लोगों ने हिन्दू देवी-देवताओं के नाम से अपशब्द कहे, जिसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये। मामला धार्मिक नगरी शिवरीनारायण का है जहाँ प्रलोभन देकर मतांतरण के लिए दबाव बनाने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन पर हिंदू देवी देवताओं को अपशब्द खकर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगा है। यह मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

मामला शनिवार जब चार महिलायें और दो पुरुष अपने पास रखे यीशु मसीह का बुक उपहार, जो सब कुछ बदल देता है, उसे दुकानों में बांट कर ईसाई धर्म को अपनाने की बात कह रहे थे, उनसे धर्म परिवर्तन कर इसाई मत में आने के लिये प्रेरित कर रहे थे। इस मामले में व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया था।

शनिवार को गोधना के रहने वाले संजय साहू, कृष्णा साहू, गायत्री साहू, पुनीबाई साहू, सुशीला साहू और गिरजा साहू शिवरीनारायण की दुकानों में घूम घूम कर अपने पास रखे यीशु मसीह का बुक उपहार बांट रहे थे, ये लोगो खुद भी धर्मान्तरित हो चुके है, लेकिन अपने नाम इन लोगों ने नहीं बदले है, जिससे हिन्दुओं के बीच भ्रम पैदा किया जा सके, इसके कारण साहू समाज का नाम भी खराब हो रहा था। साथ ही इस दौरान दुकानदारों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे और हिंदू देवी देवाताओं पर अपशब्द कहते हुए अपमानित कर रहे थे।

देवी-देवताओं का कर रहे थे अपमान :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

मामले में सामने आया है कि दोपहर लगभग 12.15 बजे उत्सव इलेक्ट्रिकल्स का संचालक बुद्धेश्वर केशरवानी अपनी दुकान में बैठे हुए थे। इस दौरान कुछ महिलाएं और पुरुष आकर एक पुस्तक लेकर आए। इसमें लिखा था – उपहार जो सब कुछ बदल देता है। इस किताब को देकर कहने लगे कि हमारे प्रभु यीशु मसीह का उपहार है। आप ईसाई धर्म को अपना ले, प्रभु यीशु मसीह अधिक शक्तिशाली हैं और दैविक शक्ति से परिपूर्ण है। आप हिंदू धर्म को छोड़ दें। ईसाई धर्म अपनाने पर आपको सभी तरह की सुख सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, हिंदू धर्म के देवी देवताओं पर अपशब्द कहते हुए अपमानित करने लगे। जिसके बाद बुद्धेश्वर को काफी गुस्सा आया , लेकिन प्रचार में महिलायें होने के कारण उन्होंने संयम बरता।

बड़ी मात्रा में प्रचार सामग्री जब्त की :

वहीँ इस घटना से हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। वहीं, कुछ अन्य दुकानदारों को भी प्रभु यीशु मसीह का प्रचार प्रसार कर हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र चुटकुले सुनाकर अपमानित करते हुये और इसाई धर्म अपनाने की जिद कर रहे थे। बुद्धेश्वर केशरवानी की रिपोर्ट पर शिवरीनारायण थाने में गोधना निवासी संजय साहू 33, कृष्णा साहू 33, गायत्री साहू 28, पुनीबाई साहू 35, सुशीला साहू 35, गिरजा साहू 38 के खिलाफ धारा 299, 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इसके बाद पुलिस ने सभी छह आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में प्रचार सामग्री जब्त की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ऐसे मामले राज्यभर में बहुत हो रहे है, जिससे बड़ी संख्या में हिन्दुओं का धर्मपरिवर्तन लोभ, लालच और ईलाज के नाम पर करवाया जा रहा है, यह हिन्दू समाज के लिये बड़ी चिंता वाला विषय है।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/