गुरदासपुर पुलिस चौकी पर हमला करने वाले तीन खालिस्तानी आतंकियों की मुठभेड़ में हुये ढेर, सामने ये मामला….।

गुरदासपुर (पंजाब) : पुलिस चौकी पर ग्रेनेड/बम फेंकने वाले तीन खालिस्तानी आतंकियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। उत्तर प्रदेश पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने तीनों आतंकियों को मारने के बाद उनके पास से दो एके 47 राइफल और दो ग्लॉक पिस्टल भी बरामद की है। यह मुठभेड़ पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र में हुई। मुठभेड़ में तीनों आतंकी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई है। वहीँ इस मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। दोनों का इलाज लगातार जारी है और अभी दोनों खतरे से बाहर बताये गये हैं।

मुठभेड़ के बाद आतंकियों के पास से दो एके 47 राइफल, दो ग्लॉक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया गया है। घटना के बाद तीनों को पूरनपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था। उस समय तक आतंकियों की मौत नहीं हुई थी। हालांकि, स्वास्थ्य केंद्र में आतंकियों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीँ अब आगे की कार्यवाही की बात पुलिस ने कही है।

इन आतंकियों का हुआ एनकाउंटर :

1. गुरविंदर सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी मोहल्ला कलानौर, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब

2. वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र रंजीत सिंह उर्फ जीता, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी ग्राम अगवान थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब
3. जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह, उम्र करीब 18 वर्ष, निवासी ग्राम निक्का सूर, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब

पंजाब डीजीपी ने क्या कहा?

पंजाब के डीजीपी ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया “पाक प्रायोजित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है, जिसमें, यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस के एक संयुक्त अभियान ने पुलिस पार्टी पर गोलीबारी करने वाले मॉड्यूल के तीन सदस्यों के साथ मुठभेड़ की है। यह आतंकी मॉड्यूल पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस प्रतिष्ठानों पर ग्रेनेड हमलों में शामिल रहा है। यह मुठभेड़ पीलीभीत के थाना पूरनपुर के अधिकार क्षेत्र में पीलीभीत और पंजाब की संयुक्त पुलिस टीमों के बीच हुई है और मॉड्यूल के तीन सदस्य गुरदासपुर में एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले में शामिल हैं। घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी पूरनपुर ले जाया गया है। पूरे आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करने के लिए जांच जारी है। दो एके राइफल और दो ग्लॉक पिस्तौल बरामद हुई हैं।” सभी को जब्त कर लिया गया है, और इस घटना के बाद की कार्यवाही को लेकर पुलिस जुटी हुई है।

परदे की पीछे है ये लोग :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

इन घटनाओं के पीछे विदेश में बैठे कुख्यात आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा, हैप्पी पासियां और जीवन फौजी आदि का हाथ हैं। इन आतंकियों ने भारत में दहशत फैलाने के लिए आईएसआई के इशारे पर ग्रेनेड हमलों को अंजाम दिया है। मुठभेड़ में मारे गये आतंकियों ने पिछले दिनों गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हैंड ग्रेनेड फेंका था। इस ऑपरेशन के दौरान पंजाब पुलिस ने आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स द्वारा संचालित इस लोकल आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। पंजाब पुलिस के मुताबिक इन आतंकियों ने बीते एक महीने में ही आठ पुलिस पोस्ट पर हैंड ग्रेनेड और बम फेके हैं। इस खुलासे के बाद से ही पंजाब पुलिस हाई अलर्ट हैं। पंजाब पुलिस के मुताबिक 24 नवंबर को अमृतसर के अजनाला थाने के बाहर RDX लगाया गया था. गनीमत रही कि यह विस्फोटक फटा नहीं। इस मामले की जिम्मेदारी आतंकी हैप्पी पासियां ने ली थी। इसके बाद 27 नवंबर को अमृतसर के गुरबख्श नगर में बंद पुलिस चौकी के अंदर ग्रेनेड विस्फोट हुआ।