लोरमी : वैसे लोग दो पैर वाले लोग पशुओं को जानवर कहते है, लेकिन जानवरों में जितनी इंसानियत होती है, शायद इंसानों में नहीं होती, वहीँ जब निष्ठा की बात आती है तो सबसे बड़ा नाम पशुओं में कुत्तों का लिया जाता है। ऐसे एक बार फिर से श्वानों ने अपने मालिक के प्रति वफादारी दिखाई है। मामला लोरमी का है जहाँ से किंग कोबरा और श्वान के बीच लड़ाई का मामला सामने आया है। दोनों के बीच हुए जंग में किंग कोबरा ने एक श्वान को मौत के घाट उतार दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, मृत श्वान के प्रति लोगों ने सहानुभूति भी जताई है। दरअसल, यह वीडियो लोरमी का है। जहाँ एक घर मे श्वानों और कोबरा सांप के जंग का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है।
जो अब जमकर वायरल भी हो रहा है। दो डॉग घर कि निगरानी कर रहे थे। इसी बीच दोनों के सामने कोबरा सांप की एंट्री हो जाती है। फिर क्या था दोनों श्वान सांप के साथ भीड़ गए। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, कैसे दोनों श्वान कोबरा पर झपट मरते हैं। श्वानों के हमले के बाद भी कोबरा सांप भी हार नहीं मानता है और वह भी दोनों से भीड़ जाता है। श्वान उसे भौकने लगते है तभी दोनों पर किंग कोबरा हमला करता है। बार- बार अटैक करने पर एक डॉग की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद किंग कोबरा वहां से निकल गया। इस घटना में अपने मालिक के परिवार की रक्षा करते हुये एक श्वान ने अपना बलिदान दे दिया।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



