स्कूल में रील बनाती थी मैडम और बच्चों को देती थी धमकी, फिर एक दिन बच्चों ने कर दिया ये काम….।

बेमेतरा : सोशल मीडिया के चस्के ने हर किसी के दिलों को युवा बना दिया है, हर कोई खुद की मर्यादा लांघकर खुद को फिल्म का कलाकार समझने लगा है, जिसके कारण कई बार वो किसी ना किसी मामले में फंस ही जाता है, ऐसे ही के बेमेतरा जिले की रील बनाने वाली मैडम पर कार्यवाही करते हुए निलंबित कर दिया गया है। रील नहीं बनाने पर बच्चों को TC काटने की धमकी भी देती थी। जिसके बाद बच्चों ने कलेक्टर के पास इस मामले की शिकायत की थी। रील वाली शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भनसुली में पदस्थ थी। यह महिला शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय ज्यादातर समय रील बनाने में देती थी।

सामने आया ये पूरा मामला :

मामला बेमेतरा जिले का है यहाँ स्कूल में पदस्थ एक शिक्षिका बच्चों को पढ़ाने के बजाय रील बनाने में व्यस्त रहती थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल था। जिसके बाद बच्चों ने मामले की शिकायत कलेक्टर से की थी। मीडिया से चर्चा के दौरान बच्चों ने आरोप लगाया था कि, जबरदस्ती रील बनवाने के साथ-साथ वह बच्चों द्वारा मना करने पर उन्हें स्कूल से निकालने की धमकी भी देती थी। जिसके बाद स्कूल की छात्राएं रो-रोकर अपनी परेशानियाँ साझा की थी। बच्चों ने बताया था कि, कक्षा में शिक्षिका पढ़ाई के बजाय रील बनाने और बनवाने में लगी रहती थी। जिसके लिये बच्चों पर भी दबाव बनाती थी।

शिक्षिका को किया गया निलंबित :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

वहीँ इस वीडियो के सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग में हलचल मच गया था। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू करने के बाद कार्यवाही करते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग ने सस्पेंड का आदेश जारी किया है। साथ ही सरकारी विभागों में अथवा सरकारी डयूटी के दौरान रील बनाने पर पाबंदी भी लगा दी गई है, ऐसे ही कई मामलों में सरकारी कार्यालयों में रील बनाने वालों पर पहले भी कार्यवाही की गाज गिर चुकी है।