क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जुटी थी भीड़ और फिर एफिल टॉवर पर लग गई आग , मची अफरा-तफरी।

पेरिस (फ्रांस) :  25 दिसंबर के दिन जीसस क्राइस्ट यानी यीशु का जन्म हुआ था और उन्हीं के जन्मदिन को क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है। ‘क्राइस्ट’ शब्द से ही ‘क्रिसमस’ आया है। वहीँ कल 25 दिसंबर को दुनियाभर में इसाई समुदाय यह पर्व मनायेगा। अब क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां फ्रांस की राजधानी पेरिस में मौजूद एफिल टॉवर पर आग लगने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर वहां लोगों की काफी भीड़ जुटी हुई थी, तब वहां आग लग गई जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल 1200 लोगों को निकाला गया है।

मीडिया रिपोट्स के अनुसार, क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पेरिस में एफिल टॉवर की पहली और दूसरी मंजिल के बीच आग लगने के बाद उसे खाली करा लिया गया था। अग्निशमन कर्मियों द्वारा स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए लगभग 1,200 आगंतुकों को स्मारक से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस बीच, आग पर काबू पाने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन सेवाओं को तुरंत तैनात किया गया है। बता दें कि एफिल टॉवर पेरिस के सबसे प्रतिष्ठित स्थलों में से एक है और पर्यटकों के लिए दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। इस हादसे ने क्रिसमस डे खुशियाँ मनाने वालों के माथे पर बल दे दिया है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y