भोपाल (म.प्र.) : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र में सिक्ख समुदाय और मुस्लिम समुदाय के बीच बड़ी झड़प हो गई। दोनों तरफ से काफी पत्थरबाजी हुई। खुलेआम सड़कों पर तलवारें भी लहराई गईं। दो गुटों की झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। क्षेत्र तनाव का बड़ा माहौल बना, क्षेत्रवासियों में दहशत फ़ैल गई। इस घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही मोर्चा संभाल लिया। माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज करवाया गया।
दो दिन पहले आया था मारपीट का मामला :
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित पुरानी गल्ला मंडी में 2 दिन पहले तेज बाइक चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। मामले में जहांगीराबाद थाने में 5 आरोपियों पर केस दर्ज किया था। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। दो आरोपी फरार चल रहे थे। मंगलवार को फरार दो आरोपियों को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव होने लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को छावनी में तब्दील किया गया है। हालात अब नियंत्रण में हैं। यह मामला दो दिन पहले यानी 22 दिसंबर की शाम का बताया गया है, जब एक मुस्लिम युवक तेज गति से गाड़ी लेकर सरदारों की गली से निकल रहा था। सरदारों से झड़प के दौरान शख्स ने सब्जी के ठेले से एक छोटी लकड़ी निकालकर हमला कर दिया। इस मामले में FIR दर्ज हुई और अब आरोपी युवक जेल में है।
आज हुई जमकर पत्थरबाजी :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
जहांगीराबाद क्षेत्र में इस जगह पुरानी गल्ला मंडी है, जहां पर सिक्ख और मुस्लिम समुदाय के लोग बहुतायत में रहते हैं। दो दिन की लड़ाई के बाद आज सुबह सिक्ख समुदाय के लोग इकट्ठे हुए और मुस्लिम समुदाय के एक युवक पर हमला बोल दिया। इस दौरान घरों पर पत्थरों और तलवारबाजी भी की गई। वहीं, अब पुलिस दोनों पक्षों पर कार्यवाही कर रही है। सीसीटीवी के जरिए तलवारबाजी और पथराव करने वाले लोगों को ढूंढ रही है। पुलिस ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है।
भीड़ ने वाहनों में की तोड़फोड़ :
तलवार और डंडे लेकर पथराव कर लोग दूसरे पक्ष के लोगों की तरफ दौड़े। भीड़ ने एक महिला को डंडे से बुरी तरह पीट दिया। इस मामले में लोगों ने बीच-बचाव किया। कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ भी की है। पुलिस ने लोगों को काफी मशक्कत से शांत कराया। पुलिस का कहना है कि वीडियो में कई लोग हथियार लेकर जाते दिख रहे हैं उनके ऊपर भी कार्यवाही की जाएगी।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप :
इस मामले में एक पक्ष ने पुलिस को बताया कि दूसरे पक्ष ने आने-जाने वाला मुख्य रास्ता बंद कर दिया था। दो-तीन दिन से रास्ते से हम लोग निकल नहीं पा रहे थे। जिसके चलते यह विवाद की स्थिति बनी हुई थी। जबकि, दूसरे पक्ष का कहना है कि यहां पर लोग लगातार अक्सर तेज गाड़ी चलाकर निकलते हैं। छोटे बच्चे खेलते रहते हैं, इसी कारण रास्ते से नहीं जाने दे रहे थे।
जानें क्या बोले लोग :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
इस मामले में लोगों स्थानीय लोगों ने बताया कि, फैज नाम के युवक के बड़े पापा के लड़के की तबीयत खराब थी। फैज 22 दिसंबर को तेज गाड़ी चलाकर बड़े पापा के लड़के को लेने के लिए निकला था। तेज गाड़ी चलाने पर लोगों ने फैज को रोका और मारपीट कर दी। बीच-बचाव में फैज ने सब्जी के ठेले से चाकू उठाकर हमला कर दिया। चाकू से एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद हमलावरों ने फैज के भाई और मां से भी मारपीट की। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया। वहीँ इस विवाद के बाद मंगलवार को 50-60 लोगों ने हमला कर दिया। 2 महीने की प्रेग्नेंट महिला को धक्का भी दे दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजा पेंटर नाम के युवक के सिर पर तलवार मारी। हमलावरों ने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। पत्थरबाजी में महिलाएं सहित कई लोगों के घायल होने की सूचना है। भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया है, अंततः अभी इस मामले में शांति है और पुलिस ने आगे कार्यवाही की बात कही है।



