गदर 2 के बाद धूम मचाने सन्नी देओल ला रहे है बॉर्डर 2, फिल्म को लेकर सामने आई खास जानकारी।

मुंबई (महाराष्ट्र) :  सन्नी देओल आज भी सुपर स्टार है, ये बॉलीवुड के प्रति दर्शकों के नजरिये साबित कर दिया है। बॉलीवुड में जब से दाऊद के दबदबे में कमी आई है तब से इस्लामिक एजेंडे के तहत काम करने वाले निर्माताओं की फ़िल्में लगातार सुपर फ्लॉप हो रही है, पठान और जवान की सफलता सिर्फ प्रचार की है, आभासी है, जबकि गदर 2 की सफलता ने लोगों को चौंका दिया है। आपको बता दें कि वीकेंड में दर्शकों की उपलब्धता को लेकर फ़िल्में पहले गुरुवार को ही रिलीज होती थी, बाद में इस्लामिक एजेंडे के तहत शुकवार को रिलीज होने लगी। वहीँ अब जे पी दत्ता की 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ का निर्माण भी शुरू हो गया है, दर्शकों के गदर 2 की सफलता से जाता दिया है कि उन्हें बॉर्डर 2 में सन्नी देओल को फिर से देखना है। निर्माताओं ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। इस फिल्म में अनुभवी अभिनेता सनी देओल दिखाई देंगे और इसका निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे।

फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे। इस फिल्म में दत्ता के साथ टी-सीरीज के भूषण कुमार भी हैं। टी-सीरीज ने ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट किया है, ‘‘बॉर्डर 2 के की शूटिंग हो रही है, अपने कैलेंडर पर निशान लगा लें। ‘बॉर्डर 2’, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में आयेगी।’’ निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म ‘देशभक्ति तथा साहस’ की पृष्ठभूमि पर आधारित है। अब इसको लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

अनुराग सिंह इस फिल्म का निर्देशन करेंगे, इन्होंने इससे पहले ‘केसरी’, ‘पंजाब 1984’, ‘जट्ट एंड जूलियट’ और ‘दिल बोले हड़िप्पा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। ‘बार्डर’ फिल्म जून 1997 को रिलीज हुई थी और इसमें 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध को दर्शाया गया था। बॉक्स आफिस पर जमकर हिट रही इस फिल्म में सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी और पुनीत इस्सर भी थे। इसके अलावा फिल्म में सहायक कलाकारों में कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी की भी अहम भूमिका थी। अब इस फिल्म के कलाकारों को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता देखने को मिल रही है।

सनी देओल ने किया था ऐलान :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

13 जून 1997 को बॉर्डर रिलीज हुई थी, जिसके 27 साल पूरे हो गए हैं और इसी के साथ सनी देओल ने फैंस को बॉर्डर 2 की सौगात दे दी है। उन्होंने जून में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सनी देओल ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें अभिनेता की आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो में आवाज आती है, ’27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा। उसी वादे को पूरा करने, हिंदुस्तान की मिट्टी को अपना सलाम कहने, आ रहा है, फिर से।’ वीडियो शेयर करते हुए सनी देओल ने कैप्शन में लिखा है, ‘एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने, आ रहा है फिर से।