युवती की होने वाली थी शादी, अपने शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ कर ली आत्महत्या, खड़े हुये अनसुलझे सवाल।

दुर्ग/भिलाई : कई बार ऐसे हैरान करने वाले मामले सामने आते है कि सोच पाना भी मुश्किल होता है। राजधानी रायपुर से 40 किलोमीटर दूर ऐसे ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक प्रेमी जोड़े ने गुरुवार की देर रात सुपेला अंडरब्रिज के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है’। शुक्रवार की सुबह पुलिस को इस घटना की जानकारी हुई है, यह मामला सामने आने के बाद पुलिस बे अपनी कार्यवाही शुरू कर दी। जिसके बाद सुपेला पुलिस ने उनके शवों को चीरघर भिजवाया। दोपहर बाद उनकी पहचान हो सकी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। युवती की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। वहीं युवक पहले से शादीशुदा था। जिसको लेकर सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुवार को दोनों हुए थे लापता :

इस मामले में पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय युवती श्रेया फर्नांडिज बीएमवाय चरोदा और 30 वर्षीय युवक राहुल कुमार सिंह हॉस्पिटल सेक्टर का रहने वाला था। श्रेया आकाशगंगा सुपेला के एक मोबाइल दुकान में काम करती थी। वहीं राहुल शेयर ट्रेडिंग का काम करता था। दोनों ने गुरुवार की रात को ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने आत्महत्या क्यूं की? यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

क्रिसमस सेलिब्रेशन पर निकली थी बाहर :

दोनों की पहचान होने के बाद पुलिस की सिर्फ श्रेया के परिवार वालों से ही बात हो सकी है। श्रेया के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वो गुरुवार की सुबह घर से स्कूटी लेकर निकली थी। गुरुवार को घर पर क्रिसमस सेलिब्रेशन रखा गया था। शाम को उसके घर वालों ने उसको फोन किया तो उसका मोबाईल बंद बताने लगा, जिसके बाद परिजन परेशान हो गये और इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई। वहीं मृतक राहुल के परिवार वालों से पूछताछ नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच कब से संबंध था और इस घटना का कारण क्या है, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। सुपेला पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y