दुर्ग/भिलाई : स्मृति नगर पुलिस ने बाजार चौक उतई के रहने वाले समीर वर्मा और राहुल वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों पर युवती से ठगी और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप है। पहले आरोपियों ने अपने पिता की बीमारी का बहाना बनाकर रुपये लिए। इसके बाद फिर पीड़िता से रुपयों की मांग की। युवती ने जब रुपये न होने की बात कही, तो आरोपियों ने उसके न्यूड वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। स्मृति नगर चौकी अंतर्गत स्कूल के वॉशरूम में छात्रा के बनाए कथित वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर सगे भाईयों द्वारा ब्लैकमेलिंग की गई। भयभीत छात्रा ने अपने पिता के बैंक खाते से अलग-अलग 5 लाख 80 हजार रुपए से ज्यादा रकम आरोपियों को ट्रांसफर कर दिए। पीड़िता के पिता ने इस मामले में स्मृति नगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पीडिता छात्रा वर्तमान में बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। इस मामले में पुलिस ने धारा 420 ,34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्मृति नगर चौकी पुलिस ने बताया कि कुरुद रोड कोहका निवासी पीड़िता के पिता प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है। वर्ष 2022-2023 में जिस स्कूल में वह पढ़ती थी वहां उतई बाजार चौक निवासी समीर वर्मा नाम का लडका भी पड़ता था इसके कारण उससे उनकी बेटी की जान पहचान थी। स्कूल छूटने के बाद भी बेटी से समीर की बात होती थी। वहीँ इनकी जान पहचान जारी रही।
इसी बीच समीर वर्मा ने उसकी बेटी को बताया कि उसके पिता को ब्रेन हेमरेज हो गया और इलाज के लिए रुपयों की जरूरत है। समीर ने उनकी बेटी से अपने पिता के इलाज के लिए बड़ी रकम मांगी। जिसके बाद छात्रा ने रुपए नहीं होने की बात कही। इसके बाद भी समीर वर्मा लगातार छात्रा को रुपए देने के लिए अलग अलग तरीके से परेशान करता रहा। जब बात नहीं बनी तो समीर वर्मा के भाई राहुल वर्मा ने छात्रा को फोन किया और कहा कि स्कूल के समय में उसके भाई ने मोबाईल से उसका वॉशरूम वाला न्यूड वीडियो रिकार्ड किया है। रुपए नहीं दिए तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी, जिसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीं खिसक गई वो लोग काफी परेशान हो गये। वहीँ वीडियो की बात सुनकर छात्रा डर गई और समीर वर्मा के बताए अनुसार अलग-अलग खातों में रुपये डाल दिये।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
इसके बाद छात्रा ने अपने पिता के एसबीआई खातों से अलग अलग तारीखों पर यूपीआई के माध्यम से 99,300 रुपए ट्रांसफर कराए। इसके बाद राहुल वर्मा ने अपने खाते में 4 दिसंबर 2023 से लेकर 28 अगस्त 2024 तक 4 लाख 81 हजार 523 रुपए यूपीआई के माध्यम से डलवाया, लगातार वो पीड़िता को प्रताड़ित और ब्लैकमेल करने लगे। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि सितंबर में जब वह बैंक गया और पासबुक प्रिंट कराई, जिसके बाद खाते से इतनी बार रकम ट्रांसफर किए जाने की बात पता चली। जब अपनी बेटी से इसकी जानकारी ली तो उसे इस जालसाजी का पता चला। इसके बाद वह अपनी बेटी के साथ 21 सितंबर 2024 समीर के घर गया तो उसकी मां ने गलती स्वीकारी और रुपए जल्द वापस करने का वादा किया। इसके बाद अब तक रुपए नहीं दिए। फोन करने पर कोई रिसीव नहीं कर रहा है। इस तरह समीर वर्मा व राहुल वर्मा ने छात्रा से कुल 5 लाख 80 हजार 823 रुपए हड़प लिए है। फिलहाल इस मामले में स्मृति नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



