सहपाठी के साथ ऐसा काम करने के लिये बच्चों को उकसा रही थी शिक्षिका, अब दर्ज हुआ मामला।

नागपुर (महाराष्ट्र) : कई मामले ऐसे होते है, जो कई बड़ा बवाल कर देते है, साथ ही समय – समय पर कानूनों में बड़ा बदलाव भी होता है, ऐसे ही एक मामले में शिक्षिका पर मामला दर्ज हो गया है। मामले में सामने आया है कि छात्रों को एक सहपाठी को पेन चुभोने के लिए कहने पर ट्यूशन पढ़ाने वाली 45 वर्षीय शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक शिक्षिका एक सहपाठी बच्च को पेन से चोट पहुंचाने के लिए बच्चों को उकसा रही थी। यह घटना मंगलवार को ट्यूशन के दौरान हुई। जहाँ बच्चे पढ़ाई कर रहे थे।

क्या है पूरा मामला?

ट्यूशन पढ़ने के दौरान पांच साल के लड़के ने अपने 10 साल के भाई को पेन चुभो दिया। इसके बाद शिक्षिका श्रीनिता सखारे ने दूसरे छात्रों को भी बड़े भाई के साथ ऐसा ही करने को कहा। मामले की जानकारी मिलने पर लड़के के पिता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। बच्चों के पिता ने नाराजगी जताई है। उन्होंने बच्चों के साथ इस व्यवहार को अनुचित बताया है। शिक्षिका के इस कृत्य के कारण बच्चों के परिजनों ने काफी आक्रोश जताया है। वहीँ अधिकारी ने बताया कि यशोधरा नगर पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

अभिभावकों ने की कानून बनाने की मांग :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

गाहे – बगाहे शिक्षकों द्वारा बच्चों को प्रताड़ना देने के कई मामले सामने आ चुके है, ऐसे में यशोधरा नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस तरह की घटनाएं फिर से न हों और बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिले।’ वहीं, कई अभिभावकों ने ट्यूशन शिक्षकों की जवाबदेही और बच्चों के साथ उचित व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाने की मांग की है। वहीँ इस घटना को लेकर शिक्षिका क़ानूनी कार्यवाही की चपेट में आ गई है।