सूरत (गुजरात) : जीवन में लगातार बढ़ते तनाव के बीच पारिवारिक कलह से आदमी हार जाता है, उसे समझ नहीं आता और ऐसे गुस्सा बढ़ने पर वो बड़ा खौफनाक कदम भी उठा लेता है। सूरत से एक खौफनाक मामला सामने आया है, यहाँ पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक ने अपने पूरे परिवार को ही चाकू से काट डाला है। उसने पहले अपने माता-पिता को चाकू से गोदा और फिर पत्नी और अंत में बेटे पर हमला कर दिया। परिवार के सभी लोगों को काटने के बाद उसने अपना भी गला चाकू से काट लिया। परिवार के सभी लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। यहां आरोपी की पत्नी और बेटे की मौत हो चुकी है। वहीं, उसके माता-पिता और उसका इलाज चल रहा है।
यह दिल दहलाने वाली घटना सूरत के सरथाणा क्षेत्र में सामने आयी है। राजहंस बिल्डिंग के स्वप्नश्रुति अपार्टमेंट में सूर्या फ्लैट की आठवीं मंजिल पर यह खूनी खेल खेला गया है। स्मित नाम के एक शख्स ने चाकू मारकर खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। साथ में अपने माता पिता, पत्नी ओर पुत्र पर चाकू से वार कर सभी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में पत्नी ओर पुत्र ने दम तोड़ दिया, जबकि माता पिता और स्मित को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इस तरह से पारिवारिक कलह में पूरा घर तबाह हो गया है।
इस मामले में पुलिस का बयान :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
पुलिस ने बताया कि स्मित जियाणी ने अपने पिता लाभू भाई, माता विलास बैन, पत्नी हीरल जहीद पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था और खुद को भी घायल कर दिया था। पत्नी ओर पुत्र की मौत हो गई है। माता पिता ओर स्मित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि स्मित के पिता के बड़े भाई की मौत हो गई थी। समाज के रीति रिवाज के मुताबिक बड़े पापा के परिवार को आश्वासन देने परिवार के लोग जाते थे। उस समय स्मित के परिवार ओर बड़े पापा के परिवार के बीच कोई बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बड़े पापा के परिवार के लोगों ने स्मित के परिवार को अपने घर आने से मना कर दिया था। यह बात स्मित को खटक गई ओर बुरा लग गया। स्मित तब से नाराज रहने लगा और कहता था अब इस दुनिया में हमारा कोई नहीं है और फिर इस गुस्से में इस वारदात को अंजाम दे दिया।



