रोहतास (बिहार) : जिले से एक चौंकाने वाला मामला आया है जहाँ रक्षा करने वाली पुलिस के अधिकारी ने ही जबरदस्ती जान ले ली है। घटना में सामने आया है कि एक डीएसपी ने पैसे नहीं देने पर शराब पी रहे लोगों पर गोलीबारी कर दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग जख्मी हैं। पीड़ित ने अपनी शिकायत में ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बिहार में शराबबंदी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग शराब का सेवन कर रहे हैं। यहां बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाई जा रही है। पड़ोसी राज्यों से भी शराब की तस्करी की जा रही है। समय-समय पर यहां शराब की तस्करी में पुलिसकर्मियों के शामिल होने की खबरें भी आती रहती हैं, लेकिन ऐसे मामले में पुलिस को कार्यवाही का अधिकार हो सकता है ना कि जान लेने का।
यह ताजा मामला रोहतास का है। यहाँ सासाराम जिला मुख्यालय के कररहा मोड़ पर शुक्रवार रात कुछ लोग बर्थडे पार्टी में शराब पी रहे थे। ट्रैफिक पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली तो पुलिसकर्मी कानूनी कार्यवाही करने की बजाय वसूली करने पहुंच गए, जिसके बाद बड़ा विवाद हुआ। इस घटना में पुलिस ने गोली चला दी, जिससे एक की मौत हो गई, मृतक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के सेनानी गांव निवासी बादल कुमार (34) के रूप में हुई है। घायल की पहचान अतुल कुमार और विनोद कुमार (35) के रूप में हुई है।
पीड़ित ने क्या कहा?
सासाराम नगर थाना में दर्ज शिकायर में राहुल रंजन नाम के पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार रात उसके बड़े भाई राणा ओम प्रकाश अपने दोस्तों के साथ पीर बाबा के पास बर्थडे पार्टी कर रहे थे। पार्टी में खाने के साथ शराब का भी सेवन किया जा रहा था। इस बीच यातायात थाना के डीएसपी मोहम्मद आदिल मौके पर अपने बॉडीगार्ड सोनू और तीन चार अन्य लोगों के साथ पहुंच गए। उन्होंने बर्थडे पार्टी को लेकर सवाल करने शुरू कर दिए और विरोध करने पर धमकाने भी लगे।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
यहाँ पार्टी कर रहे लोगों ने डीएसपी मोहम्मद आदिल का विरोध किया तो उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। उन्होंने कुल छह फायर किए, जिसके कारण ओम प्रकाश के सीने में गोली लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति के हाथ और दूसरे के माथे पर गंभीर चोट आई है। इसके बाद डीएसपी ने सभी को झूठे मुकद्दमें में फंसाने की धमकी दी और निकल गए। पीड़ित ने बताया है कि पार्टी में शराब का सेवन हो रहा था और बिहार में शराबबंदी होने के कारण डीएसपी साहब वसूली करने पहुंचे थे। पैसे न मिलने पर उन्होंने फायरिंग कर दी और एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिजन और क्षेत्रवासी काफी आक्रोशित है, मामले में जांच और कार्यवाही के नाम क्या हुआ है, कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।



