ट्रैफिक जाम में फंसे युवक को आया गुस्सा और कार की छत पर चढ़कर किया बड़ा हंगामा, कार चालक की कर दी पिटाई, देखें विडियो।

नांदेड़ (महाराष्ट्र) : कई बार ट्रैफिक जाम में फंसे पुलिस वाले जाम क्लियर करवाने में लगे रहते है, ऐसे में कई बार लोग नासमझी दिखाते है और जबरन हॉर्न बजाते रहते है, अरे भाई तुमको जल्दी है तो हम भी बिस्तर लेकर सड़क पर सोने थोड़ी आये है। ऐसे ही गुस्से में एक युवक कार चालक पर भड़क गया, यह महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना के तहत एक युवक अचानक लोगों को कार की छत पर बैठा नजर आया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कार की छत बैठा शख्स ड्राइविंग कर रहे युवक को लगातार थप्पड़ मारता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि कार का हॉर्न बजाने से युवक नाराज हो गया था और डॉक्टर की गाड़ी की छत पर जाकर बैठ गया। हालांकि समझदारी दिखाते हुए डॉक्टर अपनी गाड़ी को पुलिस स्टेशन ले गया। 

ITI चौक का मामला :

इस घटना में मिली जानकारी के मुताबिक नांदेड़ जिले के आईटीआई चौक की यह घटना बताई जा रही है। यहां एक युवक ने आज चलती एसयूवी की छत पर चढ़कर हंगामा किया। उसने गाड़ी चला रहे डॉक्टर पर हमला भी किया। घटना का कारण महज हॉर्न बजाना बताया जा रहा है। इस दौरान युवक गाड़ी की छत पर बैठा रहा। वहीं घटना के दौरान सड़क पर मौजूद अन्य वाहन चालकों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, ये घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। वहीँ आजकल लोग वैसे ही तनावपूर्ण जिन्दगी जी रहे है और जाम फंसकर वो भी परेशान हो रहे है, ऐसे में डॉक्टर की नासमझी ने युवक को गर्म कर दिया।

कार की छत पर चढ़कर किया हंगामा :

बता दें कि डॉक्टर प्रकाश नागरगोजे लोहा तहसील के मालकोली में अस्पताल चलाते हैं। वह हर दिन की तरह अपनी फॉर्च्यूनर से नांदेड़ से अस्पताल जा रहे थे। इसी बीच अचानक, आईटीआई चौक पर एक युवक उनकी गाड़ी के ऊपर चढ़ गया। गाड़ी की छत पर चढ़े शख्स ने उन्हें कई बार थप्पड़ भी मारा। बताया जा रहा है कि हॉर्न बजाने को लेकर शख्स ने गुस्से में डॉक्टर के साथ मार-पीट की है। इसके बाद डॉक्टर नागरगोजे ने समझदारी से काम लेते हुए गाड़ी को पुलिस स्टेशन की ओर ले जाने का फैसला किया। जिसके बाद युवक उसकी कार पर ही बैठा रहा और डॉक्टर कार को लेकर पुलिस स्टेशन पंहुचा।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y