पुजारी पार्क के सामने कार में मिली थी महिला की लाश, मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्त में।

रायपुर : राजधानी में तीन माह पहले पुजारी पार्क के सामने स्थित गैरेज में कार में जिस महिला की लाश मिली थी, उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। महिला की लाश की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि, 8 सितबंर को पुजारी पार्क के पास खड़ी कबाड़ हो चुकी लावारिस गाड़ी में एक महिला की लाश मिली थी। जिससे क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया था। पुलिस के मुताबिक पुजारी पार्क के सामने भक्खू कार गैरेज परिसर में एक पुरानी कार डंप पड़ी थी। इसी कार के भीतर 8 सितंबर को करीब 40 वर्षीय महिला का शव मिला था। शव चार-पांच दिन पुराना था। उस मामला संदिग्ध था, लेकिन मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मर्ग कायम कर जांच में लिया था।

पीएम रिपोर्ट से हत्या व दुष्कर्म का खुलासा :

महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या और दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। जांच के दौरान कुछ फुटेज में दो युवक संदिग्ध रूप से वहां मंडराते नजर आए। पुलिस ने दोनों युवक को पकड़ा जिनकी पहचान दाऊद दीप और सिद्धार्थ दीप के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। पूछताछ में दोनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का खुलासा किया है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

आरोपियों ने इससे पहले नशा किया था। दोनों आरोपी सफाईकर्मी है। दोनों को पहले से जानकारी थी महिला डंप कार में ही रहती है। उल्लेखनीय है कि मृत महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। अक्सर आसपास के क्षेत्रों में घूमती रहती थी। आरोपियों ने इसी का फायदा उठाया था। कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ राजधानी में कई जगह ऐसे हालात है जहाँ विक्षिप्त रहते है और उनके साथ ऐसी घिनौनी घटना की सम्भावना रहती है, राजधानी में अपराधिक अंजाम में मुख्यतः नशे का ही सेवन कर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की बातें सामने आई है।