रायपुर : राजधानी में गुंडागर्दी और गैंगबाजी अपने चरम पर है, आम आदमी लगातार दहशत में जीने को मजबूर है, शांति से व्यापार करना भी मुश्किल है। मामला है टिकरापारा क्षेत्र में कारोबारी की दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले और जान लेने की कोशिश करने वाले 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों ने इकठ्ठा होकर व्यापारी की दुकान में घुसकर बड़ा बवाल मचाया है। जानकारी के अनुसार, 26 दिसंबर को मोहम्मद अली के फाल सिलिंग दुकान पर पैसे की मांग को लेकर मोहम्मद कलाम और मोहम्मद अली के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इस पर अपराध दर्ज किया गया,इसके बाद 27 दिसंबर को फिर से दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और मारपीट हुई। इस पर दोनों पक्षों अपराध दर्ज किया गया। इसकी शिकायत मोहम्मद कलाम ने टिकरापारा थाने में की थी। उस पर एफआईआर हो गई, लेकिन मोहमद अली की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई थी।
वहीँ इसके बाद फिर अगले दिन दोनों पक्षों के बीच बड़ा विवाद भी हुआ। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है। इससे मोहम्मद कलाम नाराज हो गया। इसके अगले दिन उसने आपराधिक प्रवृत्ति के सोहेल, जिबरान सैफ, आमीर, शादाब, दानिश, मोहसीन, जावेद, सलमा, श्रेया वैष्णव व अन्य से मोहम्मद अली और उनके बेटों पर हमला करवाया। आरोपियों ने उन्हें दुकान में घुसकर मारा। उनके सामान फेंके और वाहनों में तोड़फोड़ भी की थी। आरोपियों के हमला करने की सूचना पीड़ित ने टिकरापारा थाने में दी थी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
इससे नाराज मोहल्ले वालों ने थाने का घेराव कर दिया था और सभी रोड पर ही बैठ गए थे। इस मामले में उचित कार्यवाही का आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ। रविवार को टिकरापारा पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को पैदल घुमाया और फिर इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया। बताया जाता है कि आरोपियों का संबंध हत्या के मामले में जमानत पर छूटे दो बदमाशों से हैं। उन्हीं के इशारे पर गुंडागर्दी करते हैं। टिकरापारा, संजय नगर, सेजबहार क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
मोहसिन खान (26 वर्ष) – आरडीए कॉलोनी, बोरियाखुर्द
अभिषेक रावलानी (25 वर्ष) – चौरसिया कॉलोनी
आसिफ मेमन (27 वर्ष) – प्रगति विहार, संतोषी नगर
अब्दुल दानिश (27 वर्ष) – मोती नगर
सोहेल शेख (26 वर्ष) – मोती नगर मस्जिद के पास
जिबरान सैफ (24 वर्ष) – मोती नगर, शारदा पेट्रोल पंप के पास
सलमा खान (26 वर्ष) – आरडीए कॉलोनी, बोरियाखुर्द
श्रेया वैष्णव (22 वर्ष) – सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी



