सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से अनोखा मामला सामने आया है, कई बार कुछ चौंकाने वाले मामले सामने आ जाते है जो कि हैरान कर देते है। ऐसे ही अचानक खेत में बोरवेल की खुदाई होने के बाद जमीन से आग की तेज लपटें निकलने लगी। इस दौरान बोरवेल से आग निकलते देखकर सभी लोग हैरान हो गए। ग्रामीण के खेत में दो दिनों से बोरिंग का काम चल रहा था। बोरवेल का काम पूरा होने के बाद आग की लपटें निकलने लगी, जिसका विडियो लोगों ने बना लिया। वहीं आग निकालने की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। जिसके बाद लोगों ने आग को बुझाने की भी कोशिश की लेकिन आग जलती रहा। इस घटना से क्षेत्र में बड़ा कौतुहल फ़ैल गया, लोग अचरज में पड़ गए, यह मामला ओंड़गी ब्लॉक के चिकनी गांव का है।
बोरवेल से आग निकलने की वजह, इनमें से कोई भी हो सकती है :
- बोरवेल में प्राकृतिक गैस का भंडार हो सकता है। बोरवेल प्राकृतिक गैस के तह तक पहुंच गया हो।
- बोरवेल में मीथेन गैस का रिसाव हो सकता है।
- बोरवेल की खुदाई के दौरान पानी के साथ आग निकल सकती है।
- लावा का असर भी हो सकता है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



