आने वाले तीन दिनों में छत्तीसगढ़ के मौसम में होगा बड़ा बदलाव, अलग – अलग क्षेत्रों में रहेगा ऐसा मौसम….।

रायपुर : मौसम की अस्थिरता लगातार बनी हुई है, ऐसे में उत्तर छत्तीसगढ में एक जनवरी से कुछ जगहों में शीतलहर चल सकती है। आगामी पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अभी अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री तक क्रमिक गिरावट हो सकती है। रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा मनेंद्रगढ़ कोटाडोल में 20 मिलीमीटर दर्ज की गई है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है। रायपुर शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

हवा में नमी कम होने की संभावना :

दो जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगा है, जिसके कारण फिर से प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन हो रहा है। अब फिर से उत्तर-पूर्वी हवाओं का असर बढ़ सकता है। दूसरी ओर हवा में नमी की मात्रा में कमी होने की संभावना है। अभी हवा में 91 फीसदी तक नमी दर्ज की गई है। इस तरह से मौसम में बदलाव होगा।

ऐसा बना हुआ है सिस्टम :

पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप मेंउत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बना हुआ है। ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका रेखा बनी हुई है और इसकी धुरी समुद्र तल से 6.8 किमी ऊपर उत्तर में बनी हुई है। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में रविवार को हिमपात और वर्षा से मामूली राहत मिली है। इस बीच सरकारी मशीनरी ने हालात सामान्य बनाने के लिए कार्य तेज कर दिया है। हालांकि, पहाड़ों से चली सर्द हवाओं के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी संभव है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

ईधर ठंड का असर राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में दिख रहा है। नए साल पर ठंड के साथ मैदानी राज्यों में घना कोहरा होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस गिरने का अनुमान लगाया है। वहीँ मौसम को लेकर ये खास जानकारी सामने आई है।