हैवान बना युवक, बकरी के साथ किया घिनौना काम, बकरी की मौत, मामला सीसीटीवी में रिकॉर्ड, देखें विडियो।

रायपुर : राजधानी से एक इंसान के शैतान बन जाने की अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को भी झकझोर करके रख दिया है। एक मामला सामने आया है जिसमें एक अज्ञात युवक बकरियों के बाड़े में घुस जाता है और बेवजह ही एक बकरी पर पत्थरों और ईंटों से भयानक वार करने लग जाता है। कई वार करने के बाद भी जब उसका मन नहीं भरता तो बकरी के ऊपर ही बैठकर उसका गला भी दबाने लग जाता है। जहां पर एक युवक ने बेज़ुबान की बेरहमी से हत्या कर दी। ये पूरी घटना गोकुल नगर स्थित बकरी बाड़े की बताई जा रही है।

इस घटना में मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला गोकुल नगर क्षेत्र का है। यहां बकरियों के एक बाड़े में लगभग दर्जनभर बकरियां दिखाई देती हैं। यहाँ एक युवक चुपके से बाड़े में घुसता है। अंजान व्यक्ति को अपने बाड़े में घ़ुसता देखकर बकरियां शोरगुल करने लगती हैं। इसी बीच अचानक युवक शैतान बन जाता है और गुस्से में पास ही पड़ा पत्थर उठाकर बार-बार बकरी पर वार करने लगता है। इतने पर भी बकरी शांत नहीं होती तो उसके ऊपर ही बैठकर उसका गला भी दबाने लगता है।

आखिरकार बकरी की मौत हो गई :

यह घटना देखकर दूसरी बकरियां और ज्यादा शोर करने लगती हैं। लेकिन उस शैतान का दिल तक नहीं पसीजता। वह तब तक गला दबाता रहता है, जब तक बकरी खामोश नहीं हो जाती है। युवक की यह वहशियाना हरकत CCTV में कैद हो गई है। मामले की शिकायत टिकरापारा पुलिस थाने में की गई है। जिसको लेकर पुलिस ने कार्यवाही की बात कही है। इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है, ये युवक कौन था इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y