दुर्ग/भिलाई : ये ईश्क नहीं आसां, आग का दरिया है और डूब कर जाना है, ऐसी ही एक मुश्किल से चेतन साहू को गुजरना पड़ गया। मामला सिविल लाईन दुर्ग में रविवार देर रात एक युवक की लाठी से पीट पीटकर का हत्या कर दी गई। पद्मनाभपुर पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका सहित पांच संदेहियों को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला लव ट्रायंगल के चलते हत्या का होना पाया गया है। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, घटना में सिविल लाइन दुर्गा निवासी चेतन साहू की हत्या की गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सिविल लाईन में ही रहने वाली एक युवती से चेतन का प्रेम संबंध था। चेतन और युवती की मां पुलिस विभाग में हैं।
मां का हुआ ट्रांसफर जिसके बाद युवती को दूसरे से हुआ प्यार :
- कुछ महीने पहले युवती की मां का ट्रांसफर सरगुजा हो गया था। इसके बाद वह भी अपनी मां के साथ सरगुजा चली गई थी। सरगुजा में युवती का लोकेश साहू नामक युवक से प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद युवती ने चेतन से बातचीत कम कर दी थी। जिससे चेतन नाराज रहने लगा था।
- बीते 24 दिसंबर को युवती अपनी मां के साथ दुर्ग आई थी। इसकी जानकारी लगने पर चेतन ने उसे मिलने के लिए बोला, लेकिन युवती नहीं मिलना चाहती थी। युवती ने यह बात अपने दूसरे प्रेमी लोकेश को बता दी, जिसके बाद लोकेश को काफी गुस्सा आया।
- लोकेश अपने कुछ दोस्तों के साथ दुर्ग पहुंचा। लोकेश के कहने पर युवती ने रविवार रात चेतन को मिलने के लिए अपने घर के पास बुलाया। वहां पर पहले मौजूद लोकेश और उसके साथियों ने चेतन की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
- पुलिस ने युवती और उसके दूसरे प्रेमी लोकेश के साथ ही साथियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ जारी। चेतन का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को भेज दिया जायेगा। इस तरह युवती ने अपने पूर्व प्रेमी को मौत के घाट उतरवा दिया।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



