अजीत कुकरेजा और आनंद कुकरेजा की घर वापसी पर जुनेजा का बवाल, चुनाव में टिकट बिक्री को लेकर किया बड़ा खुलासा।

रायपुर : राज्य चुनाव में उत्तर विधानसभा से अजीत कुकरेजा को छोड़कर किसी भी अन्य व्यक्ति को लेकर टिकट देने की बात कुलदीप जुनेजा की थी, वहीँ कांग्रेस से टिकट ना मिलने के कारण अजीत कुकरेजा ने निर्दलीय चुनाव लड़कर कांग्रेस के वोटबैंक में बड़ा सेंध लगाया था, जिसके बाद जुनेजा को लगभग 12 हजार वोटों से हारना पड़ा था। उस चुनाव में अजीत कुकरेजा ने निर्दलीय अपने दम पर लगभग 22,000 वोटों की बढ़त ली थी और जुनेजा को मात्र 32 हजार वोट के करीब प्राप्त हुये थे, वहीँ पुरंदर मिश्रा को 45 हजार वोट मिले थे। अब उसी मुद्दे को लेकर कुलदीप जुनेजा ने मोर्चा खोल दिया है।

मामले में सामने आया है कि कुकरेजा की घर वापसी हो रही है, जबकि 6 साल के पार्टी से निलंबित करने की बात उस समय आई थी। वहीँ दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस से बाहर हुए नेताओं की वापसी पर बड़ा बवाल मचा हुआ है। इसी बीच अब पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने आनंद और अजीत कुकरेजा की कांग्रेस में वापसी का पुरजोर विरोध किया है। इससे पहले जुनेजा ने जोगी परिवार और बृहस्पत की कांग्रेस की वापसी पर अपनी नाराजगी जताई थी। वहीं जुनेजा ने आनंद और अजीत कुकरेजा के खिलाफ पीसीसी चीफ दीपक बैज से शिकायत की है।

दरअसल, कुलदीप जुनेजा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से मिलकर कांग्रेस में वापसी करने वालों पर नाराजगी जताई है। कुलदीप जुनेजा ने दोनों पर कांग्रेस को हराने आरोप भी लगाया है। इस दौरान जुनेजा ने कहा कि, अजीत और आनंद कुकरेजा हमेशा टिकट खरीदने की बात कहते हैं। अब पैसों के दम पर कांग्रेस में वापसी कर रहे हैं। सीधे तौर पर कुलदीप जुनेजा ने कुकरेजा पर पैसों के दम पर घर वापसी की बात कहकर बड़े आरोप लगाये है।

जुनेजा ने लगाया टिकट बिकने का आरोप :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

जुनेजा ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी में टिकट की बिक्री की जाती है। इस मामले को लेकर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और दीपक बैज से जांच की मांग की है। वहीं जुनेजा के बयान पर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि, कांग्रेस में ऐसी स्थिति कभी नहीं रही है। मैं विधानसभा, लोकसभा चुनाव के समय भी अध्यक्ष था। कहीं टिकट बिकने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। टिकट देने में गलती हो सकती है बिकने जैसी बात नहीं है। वहीँ अब इस मामले को लेकर पार्टी के अंदर बड़ा ही बवाल मचा हुआ है।