मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में चले लाठी डंडे, जिले में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के आगमन पर हुआ बवाल, देखें विडियो।

महासमुंद : डॉक्टर सलीम राज छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण नेताओं में से है, वो आरएसएस जुड़े हुये रहे है, उन्हें वर्तमान में राज्य के वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिसके बाद से जगह-जगह उनके स्वागत सत्कार के कार्यक्रम मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित किये जा रहे है। ऐसे में महासमुंद जिले में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के स्वागत को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में अचानक विवाद हो गया। विवाद ने अचानक बड़े बवाल का रूप ले लिया, जिसके बाद दोनों गुटों मे जमकर लाडी डंडे चले और कई लोगों के सर फूट गए। वहीं कई लोग घायल हो गए, वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज महासमुंद पहुंचे थे। जहां उनके स्वागत को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में विवाद हो गया और विवाद ने बवाल का रूप ले लिया दोनों पक्षों में जमकर लाडी डंडे चले और कई लोग घायल हो गए। वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और किसी तरह से मामला शांत करवाया गया। इस घटना के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर डॉ. सलीम राज ने नाराजगी जताई। इस घटना से वो भी काफी आहत हुये।

जिन दो गुटों के बीच मारपीट हुई है वो जामा मस्जिद के कब्जे को लेकर और सदर चुनाव को लेकर पहले से आमने-सामने थे। पूर्व सदर इसाक चौहान का कार्यकाल पूरा होने के बाद जमील चौहान को वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है, जब तक नया चुनाव ना हो जाए। इसे लेकर भी इनके बीच आपस में विवाद चल रहा था जिसने आज बड़ा रूप ले लिया।

जिला प्रशासन की लापरवाही से हुई घटना : वक्फ बोर्ड अध्यक्ष

इस पूरे मामले को लेकर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि, जिला प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है। सुरक्षा के कोई इंतज़ाम नहीं किये गए थे। दो गुटों में मारपीट होना काफी निंदनीय है और मैं इस घटना से काफी शर्मिंदा हूं। : डॉ. सलीम राज

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y