धर्म/संस्कृति : आस्था और विश्वास अपनी जगह है, विज्ञान अपनी जगह है। शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा के साथ ही ज्योतिष उपाय करने के लिए भी बेहद खास माना जाता है। इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय भी आपको बड़ा लाभ दे सकते हैं। शनिदेव न्याय के देवता है, जो किसी व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते है। वहीँ शनि की कृपा पानी है तो ऐसे में आज हम भी आपको लाल मिर्च से जुड़े कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप साल 2025 के पहले शनिवार के दिन कर लें तो आपके जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। इनमें से कुछ उपायों को करने से शनि देव भी प्रसन्न होते हैं। ये उपाय बेहद कारगर और फायदेमंद माने जाते हैं। सामान्यतया लाल मिर्च का छौंका नजर उतारने के लिये प्रयोग किया जाता है।
धन प्राप्ति के लिए लाल मिर्च का उपाय :
लाल मिर्च को शनिवार के दिन आपको हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाना चाहिए। मिर्च को चढ़ाते समय अपनी समस्या का समाधान करने की प्रार्थना हनुमान जी से करें। माना जाता है कि, शनिवार के दिन इस आसान से उपाय को करने से धन से जुड़ी सभी परेशानियों का अंत हो सकता है। साथ ही इस उपाय को करने से शनि देव भी प्रसन्न होते हैं। हनुमान भक्तों को शनिदेव की विशेष कृपा मिलती है।
ग्रह दोष दूर करने के उपाय :
ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का आपके जीवन पर गहरा असर पड़ता है। अगर इनकी स्थिति सही न हो तो कई दिक्कतें आपको जीवन में आ सकती हैं। ऐसे में इन परेशानियों से निजात पाने के लिए अगर आप शनिवार के दिन साबुत लाल मिर्च को जल में प्रवाहित करते हैं, तो आपकी कई मुश्किलें दूर हो सकती हैं। यह उपाय करते समय मन मस्तिष्क को सकारात्मक आपको रखना चाहिए। यह छोटा सा उपाय पारिवारिक, आर्थिक और कैरियर से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकता है। इसमें आपको बड़ा लाभ मिलेगा।
नकारात्मकता उर्जा को दूर करने के लिए लाल मिर्च का उपाय :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
साल 2025 के पहले शनिवार के दिन आपको घर के मुख्य दरवाजे पर लाल मिर्च के सात टुकड़े लटकाने चाहिए। यह उपाय आपके घर में सकारात्मक लेकर आता है। इसके साथ ही घर के लोगों के मानसिक और शारीरिक बेहतरी के लिए भी यह उपाय कारगर माना जाता है। ये छोटेसे उपाय आपके जीवन में खुशियाँ ला सकते है।
कारोबार में लाभ पाने के लिए उपाय :
अगर आपका अपना व्यापार है और आप खूब लाभ कमाना चाहते हैं, तो साल के पहले शनिवार को लाल मिर्च अपने दुकान के प्रवेश द्वार पर लगा दें। यह उपाय आपके उन्नति के रास्ते खोलेगा। कारोबार में आपको मनचाहा मुनाफा होगा और आपके विरोधी भी परास्त होंगे। साथ ही इससे ऑफिस में मौजूद नकारात्मकता भी दूर होती है। साथ ही उन्नति के अवसर भी खुलेंगे।
अच्छी सेहत के लिए उपाय :
अगर आप चाहते हैं कि नए साल में आपकी और आपके घर वालों की सेहत अच्छी रहे, तो अपने सिर पर भी और घर के लोगों के सिर पर भी लाल मिर्च सात बार वारकर जलती हुई आग में डाल दें। यह उपाय आपकी सेहत में सकारात्मक बदलाव लेकर आता है। ऐसे में आपको यह नुस्खा आजमाना चाहिये।
नजर दोष को दूर करने के लिए उपाय :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
कई बार ऐसा होता है कि, आपके बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं। बार-बार आपको आर्थिक नुकसान होता है। इसका कारण नजर दोष हो सकता है, कई बार लोगों की बुरी नजर भी लग जाती है। इसलिए नजर दोष को दूर करने के लिए आपको शनिवार के दिन अपने ऊपर से लाल मिर्च को वारकर जलते अंगारों में डाल देना है। ऐसा करने से नजर उतर जाती है और आपको काम बनने लगते हैं।
टीप : यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं।



