स्वास्थ्य : क्या आपको भी कभी नाभि के ऊपर पेट में दर्द महसूस हुआ है? अगर हां, तो क्या आप इस दर्द के पीछे के कारण के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादा भौतिक गतिविधी करने की वजह से आपको नाभि के ऊपर पेट में दर्द महसूस हो सकता है। यही वजह है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ अक्सर जरूरत से ज्यादा भौतिक गतिविधि करने से मना करते हैं। क्षमता से अधिक मेहनत नहीं करनी चाहिये।
अगर आप अचानक से भारी सामान उठा लेते हैं, तो भी आपके पेट पर अचानक प्रेशर पड़ने की वजह से आपको नाभि के ऊपर पेट में दर्द हो सकता है, साथ ही कई बार कमर भी पकड़ सकती है। इसके अलावा अगर किसी वजह से आपकी नसों में खिंचाव आता है, तो भी आपको इस तरह के दर्द का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप चाहें तो आपको गर्म सिकाई की मदद से इस तरह की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। नसों में खिंचाव को लेकर आप सरसों तेल से मालिश भी कर सकते है काफी राहत मिलेगी।
हो सकते है पथरी का संकेत :
अगर आपको बार-बार नाभि के ऊपर पेट में दर्द महसूस हो रहा तो आपको इस लक्षण को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करना चाहिए, ज्यादा दिन तक ऐसा हो तो नजरअंदाज ना करें। पथरी के दौरान भी इस तरह के दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा नाभि के ऊपर पेट में दर्द महसूस होना, पेट में इंफेक्शन की तरफ भी इशारा कर सकता है।
ध्यान देने योग्य बात :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
अक्सर नाभि के ऊपर पेट में दर्द महसूस होना खतरे का संकेत भी हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह का लक्षण एसिडिटी या गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (खाना अपच होने की दशा में) होने की संभावना को भी काफी हद तक बढ़ा सकता है। नाभि के ऊपर महसूस होने वाले दर्द को मामूली पेट दर्द समझकर इग्नोर करने से आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)



