बलौदाबाजार : सड़क किनारे खड़े वाहनों पर पुलिस कार्यवाही की उदासीनता के चलते बलौदाबाजार – रायपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया है, खासकर रात के अँधेरे में जब कुछ दिखता नहीं है, ऐसे में नियम विरुद्ध सड़क किनारे खड़े। सोमवार की रात में डीजल से भरा एक टैंकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी की टैंकर में भीषण आग लग गई और इस भयानक हादसे के आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि टैंकर चालक को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला, जिससे वह टैंकर के साथ ही जलकर खाक हो गया। इस तरह टैंकर चालक की दर्दनाक मौत हो गई।
दरअसल, यह भीषण सड़क हादसा ग्राम गोड़ा के पास हुआ है। रात में डीजल से भरा एक टैंकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के टकराने से टैंकर में भीषण आग लग गई। घटना पलारी थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन आग पर काबू पाने में करीब पांच घंटे लग गए। रात करीब दो बजे के बाद ही यह आग बुझाई जा सकी है, टैंकर में सप्लाई के लिये डीजल भरा हुआ था, जो कि भीषण टक्कर के बाद आग की चपेट में आ गया।
हादसे के बाद लगा लंबा जाम :
इस हादसे के चलते रायपुर-बलौदा बाजार मार्ग पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। कई यात्री घंटों तक फंसे रहे। पुलिस ने रास्ते पर फंसे वाहनों को धीरे-धीरे निकालने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों की मदद से टैंकर में लगी आग को बुझाने के बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर गलत तरीके से सड़क किनारे खड़ाहुआ था, जिसके कारण रात के अँधेरे में वो टैंकर चालक को नहीं दिखा होगा।
स्थानीय लोगों ने की सुरक्षा की मांग :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
ऐसा माना जा रहा है कि, रात के समय टैंकर चालक को ट्रेलर दिखाई नहीं दिया, जिससे यह टक्कर हुई। हादसे की भयावहता इतनी ज्यादा थी की चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। साथ ही सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्यवाही की मांग की है।



