BSF कैंप से वाकी टॉकी चुराने वाला चोर गिरफ्तार, सामने आया ये मामला….।

पखांजुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक युवक ने फर्जी पुलिस अफसर बनकर बांदे बीएसएफ कैंप से वॉकीटॉकी की चोरी की थी। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही कर 4 साल बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरी की की गई वॉकीटॉकी (मेन पैक सेट) की कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम जितेंद्र दुबे है। वह बलौदाबाजार जिले का रहने वाला है। वर्तमान में वह दुर्ग में किराए के मकान में रहता है। बताया जा रहा है कि, बीएसएफ ने सन 2020 में दुर्ग से गाड़ी को किराया कर बांदे बीएसएफ कैम्प में लाया था, उस गाड़ी का ड्राइवर आरोपी जितेंद्र दुबे था, जिसने वहां इस घटना को अंजाम दिया। 

आरोपी के खिलाफ पहले भी हैं एफआईआर :

बीएसएफ जवानों ने इस चोरी की घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि, बांदे बीएसएफ कैंप से वॉकीटॉकी चोरी हो गई है। शिकायत के बाद लगातार पुलिस आरोपी की तलाशी कर रही थी। 4 साल बाद पुलिस ने आरोपी युवक को दुर्ग से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि, इससे पहले भी दुर्ग पुलगांव थाना आरोपी के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्यवाही में पुलिस को काफी लम्बा समय लगा।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y